Athiya Shetty is a Little Superstitious: भारतीय टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। पहली पारी में जहां देश के अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने रन के लिए जूझ रहे थे। वहीं केएल राहुल ने मध्यक्रम में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली। राहुल के इस जुझारू बल्लेबाजी की उस दौरान हर किसी ने जमकर सराहना की। देश के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने तो इसे देश के सर्वश्रेष्ठ 10 शतकों में से एक करार दिया था।
इससे पहले राहुल का सराहनीय प्रदर्शन वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला था। उन्होंने बतौर विकेटकीपर टूर्नामेंट में जमकर अपनी चमक बिखेरी थी। हाल ही में खिलाड़ी ने अपनी पत्नी के एक छोटे से अंधविश्वास का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- भारत के 4 क्रिकेटरों की 2023 में वापसी रही लल्लनटॉप, भारतीय धुरंधर ने भी माना उनका लोहा
बता दें राहुल की पत्नी का नाम अथिया शेट्टी है। अथिया बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उनके पिता का नाम सुनील शेट्टी है, जो बॉलीवुड एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
राहुल अपने करियर की सफलता में अपनी पत्नी का अहम योगदान मानते हैं। उनका मानना है कि अथिया हमेशा उनको मोटिवेट करती रहती हैं और पहले से अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं।
राहुल के अनुसार वह अंधविश्वासी और थोड़ी वहमी भी हैं। जब मुझे मेरे जांघ में चोट लगी थी तब वह काफी ज्यादा घबरा गई थी। इस दौरान वह मुझपर काफी गुस्सा भी हुई थी। इस दौरान मैंने उन्हें किसी तरह शांत कराया, क्योंकि ऐसी स्थिति में वह मुझे पहली बार देख रही थीं।
वर्ल्ड कप के दौरान जहां अन्य क्रिकेटरों की पत्नियां स्टेडियम में नजर आती थीं, वहीं अथिया अक्सर गायब ही दिखीं। राहुल ने बताया कि मैंने उन्हें स्टेडियम में आने के लिए कहा था लेकिन वह घर पर अपने लकी जगह पर बैठकर मैच देखना पसंद करती थीं।
राहुल के मुताबिक जब वह मैदान में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब अथिया उस जगह से हिलना तक पसंद नहीं करती हैं। वह मेरे खेल को लेकर थोड़ी अंधविश्वासी हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
12 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines