Live Updates
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: सनराइजर्स की जीत
सनराइजर्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 65 रन से मात दी.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को 8वां झटका
जयदेव उनादकट ने कोलकाता नाइटराइडर्स के कार्तिक त्यागी को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिया दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को 8वां झटका
ईशान मलिंगा ने कोलकाता को एक और झटका देते हुए रमनदीप सिंह को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को 7वां झटका
ईशान मलिंगा ने सुनील नरेन को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को छठा झटका
रिंकू सिंह को नीतीश कुमार रेड्डी ने 35 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को 5वां झटका
नीतीश कुमार रेड्डी ने अनुकूल रॉय को डक आउट कर दिया
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को चौथा झटका
अंगकृष रघुवंधी 52 रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद कोलकाता-110/3
कोलकाता ने अपनी आधी पारी के बाद 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: अंगकृष का अर्धशतक
अंगकृष रधुवंधी ने 27 गेंदों में शानदार फिफ्टी लगाई.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को तीसरा झटका
अंगकृष रधुवंंधी 2 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद कोलकाता-33/1
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 ओवर में एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता को पहला झटका
फिन ऐलन 28 रन बनाकर आउट
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 20 ओवर में हैदराबाद के 226/8
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत के लिए 227 रनों का टारगेट दिया है.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को 8वां झटका
शिवांग कुमार 4 रन बनाकर आउट
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को 7वां झटका
हेनरिच क्लासेन 52 रन बनाकर आउट
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को छठा झटका
वैभव अरोड़ा ने सलिल अरोड़ा को डक आउट कर दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को 5वां झटका
नीतीश कुमार रेड्डी को वैभव अरोड़ा ने 39 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद के 200 रन पूरे
हेनरिच क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद को 200 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद हैदराबाद-168/4
हैदराबाद ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं. हेनरिच क्लासेन 29 और नीतीश कुमार रेड्डी 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद हैदराबाद-123/4
हैदराबाद ने अपनी आधी पारी के बाद 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. हेनरिच क्लासेन 4 और नीतीश कुमार रेड्डी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को चौथा झटका
अनिकेत वर्मा महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें अनूकूल रॉय ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को तीसरा झटका
अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को दूसरा झटका
ब्लेसिंग मुजरबानी ने ईशान किशन को 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 5 ओवर बाद हैदराबाद-110/1
6 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 47 और कप्तान ईशान किशन 14 रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: पावरप्ले में हैदराबाद-84/1
पहले 6 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 34 और कप्तान ईशान किशन 1 रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को लगा पहला झटका
हैदराबाद के ओपनर 5.4 ओवर में 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. वो फिफ्टी बनाने के काफी करीब थे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट कर दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 5 ओवर बाद हैदराबाद-71/0
सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं. ट्रैविस हेड 36 और अभिषेक शर्मा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: 2 ओवर का खेल हुआ खत्म
2.3 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. हेड 24 और अभिषेक 8 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हैदराबाद का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा उतर चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों से आज हैदराबाद को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: शिवांग कुमार का आईपीएल डेब्यू
मध्य प्रदेश के शिवांग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आज आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. इसका ऐलान टॉस के वक्त कप्तान ईशान किशन ने कर दिया है.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: एसआरएच की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: केकेआर की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद ईशान किशन ने क्या कहा?
ईशान किशन ने टॉस हारने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते. लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर उतरकर बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करनी होंगी. मैं बस एक ही बात कहूँगा - अमल करना; अगर हम बहुत अच्छी स्थिति में न भी हों, तो भी हमें शांत रहना होगा. इस मैच में हम चीज़ों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन उसे जल्द ही तैयार हो जाना चाहिए; वह बल्ले से भी, खेल में बहुत बड़ा फ़र्क डालता है. हमारी टीम में एक बदलाव है - शिवांग टीम में आया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे; उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाज़ी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं.'
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने क्यों चुनी पहले गेंदबाजी?
रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी रहीं. आमतौर पर हमें यहां इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, और इसीलिए हमने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. ओस के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवरों तक पिच अच्छी रहनी चाहिए. वह वह सब कुछ कर रहा है जो उसे करना चाहिए. उसे जल्द ही गेंदबाज़ी शुरू कर देनी चाहिए. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं.'
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने जीता टॉस
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: भुवी का 192वां मैच
भुवनेश्वर कुमार अगर प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं, तो ये उनका 192वां आईपीएल मैच होगा, और इस तरह वो पीयूष चावला की बराबरी कर लेंगे.
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: क्या कैमरून ग्रीन करेंगे गेंदबाजी?
कैमरून ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इसके लिए फिट घोषित नहीं किया था. अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो बॉलिंग करेंगे या नहीं?
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: रहाणे का 200वां मैच
अजिंक्य रहाणे आज आईपीएल का 200वां मुकाबला खेलने वाले हैं. वो इस मुकाम को हासिल करने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad:सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स को 65 रन से धूल चटाकर, टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की है, वहीं केकेआर को सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.
हैदराबाद की शानदार बल्लेबाजी
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उन पर भारी पड़ गया. हैदराबाद के दोनों ओपनर ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. हालांकि इसके बाद विकेट गिरने शुरू हो गए. कप्तान ईशान किशन 14 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. फिर हेनरिच क्लासेन (52) और नीतीश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाला जिससे 20 ओवर में टीम का स्कोर 226/8 पहुंच गया. केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.
धराशायी हुई कोलकाता
227 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम बेहद लाचार नजर आई. फिन ऐलन (28), अंगकृष रधुवंशी (52) और रिंकू सिंह (35) को छोड़कर सभी बल्लेबाज जद्दोजहद करते रहे, इसके कारण मेजबान टीम 16 ओवर में महज 161 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई. एसआरएच की तरफ से जयदेव उनादकट ने 3, ईशान मलिंग ने 2, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और हर्ष दुबे ने एक विकेट हासिल किए.
उनादकट का जलवा
जयदेव उनादकट को उनकी शानदार गेंदबाजी की काफी तारीफ की गई. उन्होंने 3 ओवर में महज 21 रन देकर कोलकाता के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और सनराइजर्स हैदराबाद की जीत सुनिश्चित कर दी.
नीतीश रेड्डी बने मैच विनर
नीतीश कुमार रेड्डी को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया, साथ ही 2 ओवर में 17 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया.
केकेआर की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
एसआरएच की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
32 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
32 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines