नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से केकेआर को उसके घर में रौंद डाला। जायसवाल ने महज 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत की।
राणा ने खुद किया पहला ओवर
हालांकि वे 2 रन से शतक से चूक गए, लेकिन 47 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 98 रन बनाकर मैदान से लौटे। उन्होंने न केवल 13.1 ओवर में शानदार जीत दिलाई, बल्कि टीम का NRR भी बेहतर कर दिया। कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 48 रन जड़े। इस मैच में कप्तान नितीश राणा ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। वह खुद पहला ओवर डालने आए। जिसमें उन्होंने जायसवाल के खिलाफ 26 रन लुटाए। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा फर्स्ट ओवर रहा। कप्तान ने मैच के बाद इसकी वजह बताई।
और पढ़िए – ‘क्या वे एलियन हैं…’, कप्तान को बिना बताए प्लेइंग इलेवन से भागने वाले गेंदबाज ने एशिया कप पर बांटा ज्ञान
यशस्वी जायसवाल की तारीफ जरूरी है
करारी हार के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने कहा- यशस्वी जायसवाल की तारीफ जरूरी है। हर क्रिकेटर के लिए एक न एक दिन जरूर आता है कि जब आप जो करना चाहो, वो होता है। आज उसका दिन था। राणा ने आगे कहा- मैंने टॉस के दौरान भी कहा था कि ये 170-180 का विकेट था। हमने बैटिंग में गलती की हैं। उसका परिणाम हमें 2 पॉइंट खोकर मिला।
और पढ़िए – IPL में विनी रमन ने दी गुडन्यूज, वर्ल्ड कप से पहले ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे पापा
पार्ट टाइम बॉलर से सफलता मिल सकती थी
नितीश ने पहला ओवर खुद डालने के सवाल पर कहा- मैंने सोचा था कि टूर्नामेंट में जायसवाल लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उसे यदि पार्ट टाइम बॉलर से थोड़ा सरप्राइज करें तो शायद सफलता मिल सकती थी। हालांकि आगे राणा ने खुद को पार्ट टाइम बॉलर कहलाना पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा- मेरे बारे में दुनिया कुछ भी बोल सकती है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। वह हमारे प्लांस में था, लेकिन मुझे लगता है कि आज उसका दिन था। इसलिए उसने पहली ही बॉल से स्टार्ट किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines