नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त देकर भले ही प्लेऑफ में जगह बना ली हो, लेकिन असली महफिल तो रिंकू सिंह ने लूट ली। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने पांचवें नंबर पर उतरे रिंकू ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 203.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 67 रन जड़े। रिंकू ने आखिर बॉल पर छक्का भी ठोका, लेकिन केकेआर एक रन से चूक गई। मैच के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने रिंकू सिंह के बारे में बड़ी बात कही।
हमारी टीम में टॉप 4 फिनिश करने की काबिलियत थी
राणा ने हार के बाद कहा- मुझे पता है कि रिजल्ट हमारे लिए नहीं गया, लेकिन टूर्नामेंट से कई पॉजिटिव चीजें मिली हैं। हम आगे इम्प्रूव करेंगे और बैटर टीम के साथ आएंगे। ड्रेसिंग रूम में क्या होती है चर्चा? इस सवाल पर राणा ने कहा- जब आप दुनिया की बेस्ट लीग में परफॉर्म करना चाहते हैं तो आपको तीनों विभागों में अच्छा करना पड़ता है। मुझे लगता है कि हमारी टीम में टॉप 4 फिनिश करने की काबिलियत थी। कप्तान के तौर पर मुझे बुरा लग रहा है।
14 मैच में 14 बार माइक पकड़ा, तब मैंने रिंकू सिंह की ही बात की
रिंकू सिंह के बारे में नितीश ने कहा- 14 मैच में 14 बार माइक पकड़ा, तब मैंने रिंकू सिंह की ही बात की है। वह मेरा बुहत क्लोज है। उसने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। पूरे देश को पता है कि उसने क्या किया है। जब उसने ऐसा किया है तो वह कुछ भी कर सकता है। इस जीत के बाद जहां एलएसजी ने 17 अंकों के साथ क्वालिफाई कर लिया, तो वहीं केकेआर की उम्मीदों पर पानी फिर गया। एलएसजी अब एलिमिनेटर में नजर आएगी।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
27 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
45 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines