Akash Deep’s Injuries: आईपीएल 2026 से पहले 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और झटका लगा है. टूर्नामेंट के 19वें सीजन से आकाश दीप भी चोट के कारण बाहर हैं. इस तेज गेंदबाज का इंजरी से रिश्ता कोई नया नहीं है, क्योंकि अपने डेब्यू के बाद से ही उनके करियर में कई रुकावटें आई हैं. आकाश और हर्षित राणा के बिना, और मथीशा पथिराना के अप्रैल के मिड में टीम में शामिल होने की उम्मीद के साथ, केकेआर के पास अब पेसर्स की एक कमजोर यूनिट बची है. आईपीएल 2026 से पहले, आइए अब तक आकाश दीप की चोटों के इतिहास पर एक नजर डालते हैं.
आकाश दीप की चोटों की पूरी टाइमलाइन
आकाश दीप ने अपना आईपीएल आरसीबी के साथ IPL 2022 में किया था, जहाँ उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले थे. उसके बाद, उन्होंने 2023 में सिर्फ 2 मैच और 2024 में एक मैच खेला, जिसका सबसे बड़ी वजह लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी थीं. 2025 में आईपीएल शुरू होने से पहले उन्हें पीठ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे LSG के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. उस सीजन में, उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 6 मैच खेले, जिसमें वे 3 विकेट ही ले पाए और उनका औसत 76 से ज्यादा का रहा, जो कि बहुत खराब था. कुल मिलाक चोटों ने आकाश को इंडियन प्रीमियर लीग में नियमित रूप से खेलने से रोक रखा है; उन्होंने लीग में अब तक सिर्फ 14 मैच खेले हैं और उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं.
इंटरनेशनल सीरीज में भी इंजरी का साया
आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई थी. उन्हें आखिरी बार इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी 2025/26 में बंगाल के लिए खेलते हुए देखा गया था, जहां उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी. वो इस वकत बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कई महीने लगेंगे. लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें मिनी-ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, क्योंकि वो आईपीएल 2025 में अपनी 8 करोड़ रुपये की कीमत को सही साबित करने में नाकाम रहे थे.
यह भी पढ़ें- ‘विराट कोहली का कोई रिप्लेसमेंट है?’ इस खिलाड़ी को गंवाने के बाद छलका RR कप्तान रियान पराग का दर्द
इंजरीज से बचने की जरूरत
जहां एक तरफ आकाशदीप की इंजरी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक और झटका है, वहीं टीम अब इस बात पर दोबारा विचार करेगी कि भविष्य में उन्हें टीम में रखने की जरूरत है या नहीं. खासकर उनकी बार-बार चोटिल होने के इतिहास को देखते हुए. उम्मीद है कि आकाश जल्द इस मुश्किल हालात से निकल पाएंगे.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines