जो धोनी-रोहित भी नहीं कर सके वो कीरोन पोलार्ड ने कर दिखाया, कप्तानी में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं पहुंच सके. दुबई कैपिटल्स के खिलाफ पोलार्ड ने 44 रनों की दमदार पारी खेलते हुए एमआई को 8 विकेट से जीत दिलाई.

Kieron Pollard

Kieron Pollard

Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड की गिनती विश्व के सबसे तूफानी टी-20 बल्लेबाजों में की जाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में पोलार्ड ने अपने करियर के दौरान कई मैचों में टीम को यादगार जीत दिलाई. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, बल्कि कप्तानी में मिले मौके को भी पोलार्ड ने हर बार भुनाया है. पोलार्ड इन दिनों आईएल टी-20 लीग में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से जलवा बिखेर रहे हैं.

विज्ञापन

दुबई कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पोलार्ड ने 31 गेंदों में 44 रन जड़ते हुए एमआई एमिरेट्स को धमाकेदार जीत दिलाई. अपनी इस इनिंग के दौरान बतौर कप्तान पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में वो कर दिखाया, जहां तक एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं पहुंच सके हैं.

विज्ञापन

पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 300 सिक्स लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. दुबई कैपिटल्स के खिलाफ पहला सिक्स लगाने के साथ ही पोलार्ड ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. 44 रनों की अपनी पारी में पोलार्ड ने 5 सिक्स जमाए. टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान पोलार्ड अब 304 सिक्स लगा चुके हैं.

विज्ञापन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने अब तक 286 सिक्स लगाए हैं. नंबर तीन पर 281 सिक्स के साथ एमएस धोनी हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कैप्टेंसी करते हुए 273 छ्क्के लगाए हैं. विराट कोहली 227 सिक्स के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

जीत के साथ क्वालिफायर में पहुंची एमआई एमिरेट्स

एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से हराने के साथ ही पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है. दुबई कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने एमआई के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. पहले बैटिंग करते हुए टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी. टीम की ओर से सर्वाधिक 22 रन कप्तान मोहम्मद नबी ने बनाए, जबकि जेम्स नीशम ने 21 रनों का योगदान दिया. 123 रनों के लक्ष्य को एमआई ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 16.4 ओवर में हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ