Suryakumar Yadav and Khushi Mukherjee: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर साल 2025 के अंत में विवादों में बनी रहने वाली मॉडल खुशी मुखर्जी ने बड़े आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि स्टार भारतीय खिलाड़ी पहले उन्हें मैसेज करते थे. इस मामले में सूर्यकुमार यादव ने कोई जवाब नहीं दिया था. हालांकि अब खुशी मुखर्जी बहुत बड़े मुश्किल में फंस गई हैं. उनके ऊपर सूर्या के एक फैन ने 100 करोड़ का मानहानि केस दर्ज कर दिया है.
खुशी मुखर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ मानहानि केस
सूर्यकुमार यादव ने भले ही खुशी मुखर्जी के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके फैंस ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है. खुशी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले फैजान अंसारी ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ के मानहानि केस दर्ज करा दिया है. अंसारी का मानना है कि खुशी का बयान झूठा और सूर्यकुमार यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी अब इस मामले को माफी मांग कर खत्म करना चाहती हैं. अपने बयान के बाद भी खुशी ने सफाई दी थी. हालांकि फैजान उससे खुश नहीं हैं. अपनी शिकायत में उन्होंने गाजीपुर के एसपी डॉ इराज राजा से इस मॉडल को गिरफ्तार करने की भी मांग की है.
ये भी पढ़ें: VHT 2025-26: पंत-कोहली के जाते ही फेल हुई दिल्ली, पंजाब और विदर्भ की हुई सेमीफाइनल में एंट्री
फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रहे हैं सूर्या
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल मेगा आईसीसी इवेंट की तैयारी कर रहे हैं. हाल के समय में सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही है. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह को लेकर कई फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे समय में सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नजर आ रहे होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या बड़ा स्कोर बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी का ऐलान करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: एक पैसा नहीं होगा खर्च! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 2nd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines