PAK vs AUS: जिसने पर्थ टेस्ट में विपक्षी टीम को दहलाया, वही पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Australia vs Pakistan, Test Series 2023-24: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से पूर्व पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद शेष बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

Khurram Shahzad Australia vs Pakistan Test Series

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच। (Social Media)

Australia vs Pakistan, Test Series 2023-24: मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। उससे पहले ग्रीन टीम को बड़ा झटका लगा है। चोटिल तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद शेष बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

खुर्रम शहजाद पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। स्कैन के बाद पता चला है कि उनके पेट की मांसपेशियों में दिक्क्त आई है। इसके अलावा उनके पसलियों में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। शहजाद का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि ग्रीन टीम जरुर पर्थ में जीत हासिल करने में नाकामयाब रही थी, लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

विज्ञापन

24 वर्षीय गेंदबाज ने इस मुकाबले में डेब्यू करते हुए कुल पांच विकेट चटकाए थे। खुर्रम ने पहली पारी में 22 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 83 रन खर्च कर दो सफलता प्राप्त की थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 16 ओवरों में 45 रन देते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

विज्ञापन

खुर्रम शहजाद का घरेलू क्रिकेट करियर:

खुर्रम शहजाद ने अबतक कुल 46 फर्स्ट क्लास, 38 लिस्ट ए और 26 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 78 पारियों में 29.11 की औसत से 141, लिस्ट ए के 36 पारियों में 26.66 की औसत से 56 और टी20 की 26 पारियों में 29.00 की औसत से 27 सफलता हाथ लगी है।

बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक 548, लिस्ट ए में 74 और टी20 में 38 रन निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ