Cricket Rule Change: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन कई नियमों में बदलाव होता रहता है। जबसे टी20 क्रिकेट आया है और लीग क्रिकेट का रोमांच बढ़ा है उसके बाद से और नए-नए नियम आने लगे हैं। अक्सर बिग बैश लीग (BBL), आईपीएल, सीपीएल में नए-नए नियम देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में अब चर्चा है कि क्रिकेट में एक ऐसा नियम आ सकता है जिसमें छक्के के लिए 6 नहीं बल्कि 12 रन मिलेंगे। आप भी निश्चित ही यह सुनकर हैरान होंगे।
क्या बदल जाएगा छक्के का नियम?
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद क्रिकेट के नए नियम पर चर्चा होने लगी है। केविन पीटरसन ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,’दो साल पहले मैंने कमेंट्री करते हुए कहा था कि बल्लेबाज अगर 100 मीटर का छक्का लगाता है तो उसे 12 रन मिलने चाहिए। अब यह नियम आने वाला है….।’
क्रिकेट में कभी नहीं हुआ ऐसा
क्रिकेट की दुनिया में अभी तक जो नियम है उस हिसाब से बल्लेबाज कितना भी लंबा छक्का क्यों ना लगा दे उसे मिलते 6 रन ही हैं। लेकिन अगर छक्के की जगह 12 रन मिलने लगे तो यह खेल और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में शायद अभी यह लागू नहीं होगा। पहले लीग क्रिकेट में ही इस नियम को लाया जाएगा।
हालांकि, अभी इस नियम को लेकर किसी लीग के लिए किसी संबंधित क्रिकेट बोर्ड या आईसीसी द्वारा जानकारी नहीं दी गई है। अगर किसी भी दुनिया की लीग में यह नियम आया तो ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले कभी भी क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नहीं देखा गया है। दो महीने के अंदर ही आईपीएल भी शुरू होना है। अब देखना होगा कि किस लीग में यह नियम लागू होता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ का जवाब भारत ‘विराटबॉल’ से देगा’, पूर्व क्रिकेटर ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले टीम को झटका, अचानक बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines