IPL 2024 Auction: लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग 2023 में इन दिनों दुनियाभर की कई टीमों के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर धमाल मचा रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखकर बिल्कुल नहीं लग रहा है कि इन क्रिकेटर्स ने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया हो। उनमे से एक हैं इंग्लैंड टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन। जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए काफी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
7 दिसंबर को लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। हालांकि इस मैच को मणिपाल टाइगर्स ने 6 विकेट से जीत लिया था। लेकिन इस मैच में केविन पीटरसन ने कमाल की बल्लेबाजी की।
ये भी पढ़ें:- “20 किलो वजन कम करो तो IPL में लूंगा..” अफगान प्लेयर का MS Dhoni को लेकर बड़ा खुलासा
मैच के बाद पीटरसन ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
इस मैच में केविन पीटरसन ने मणिपाल टाइगर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पीटरसन ने मैच में 56 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान पीटरसन ने 2 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। उनको देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि पीटरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस मैच के बाद केविन पीटरसन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके लिखा, “क्या केपी के लिए कोई बोली लगाने वाला होगा?” पीटरसन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
फैंस भी पीटरसन की पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, “तुम्हें जूतों की एक जोड़ी की आवश्यकता होगी दोस्त! आप गोल्फ जूते में आईपीएल नहीं खेल सकतें।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप जिन गेंदबाजों का सामना कर रहे थे, वे शायद आईपीएल में कोच होंगे। गेंदबाजी की गुणवत्ता में इतना बड़ा अंतर है।”
बता दें, केविन पीटरसन ने आईपीएल में 36 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1001 रन बनाए है। आईपीएल में केविन पीटरसन ने शतक भी लगाया है। उनका हाई स्कोर 103 रन रहा है। इसके अलावा इंग्लैंड के लिए पीटरसन ने तीनों फॉर्मेट में काफी क्रिकेट खेला है। टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में पीटरसन ने 100-100 से ज्यादा मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 8 हजार से ज्यादा रन है। तो वहीं वनडे में 4 हजार से ज्यादा रन बनाए है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines