Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे मैच मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से धो डाला। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ढेर हो गई। 132 रनों के टारगेट को प्रोटियाज टीम ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 20.5 ओवर में हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से बल्ले से एडम मार्करम ने धांसू पारी खेली, तो गेंद से केशव महाराज का जादू चला। केशव इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहले ही साबित हुए। उन्होंने अपने 5.3 ओवर के स्पेल में ही सिर्फ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए।
केशव महाराज ने बरपाया कहर
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जो रूट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 14 रन बनाकर चलते बने। हैरी ब्रूक 12 रन बनाकर जब आउट हुए, तो इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 82 रन लग चुके थे। हालांकि, इसके बाद केशव महाराज ने अपने स्पेल से पूरा गेम ही पलटकर रख दिया।
महाराज ने जैकब बेथेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद उन्होंने विल जैक्स को भी सस्ते में चलता किया। आदिल राशिद और सोनी बेकर को आउट करते हुए केशव ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 131 रनों पर ढेर कर डाला। उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले।
साउथ अफ्रीका की तरफ से बेस्ट स्पेल
केशव महाराज ने बतौर स्पिनर साउथ अफ्रीका की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वनडे क्रिकेट में बेस्ट स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 14 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। साल 2011 में इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
मार्करम का चला बल्ला
एडम मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 86 रनों की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान मार्करम ने 13 चौके और 2 सिक्स जमाए। मार्करम ने पहले विकेट के लिए रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 121 रनों की साझेदारी जमाई। रिकेल्टन 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines