10 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके जड़कर कप्तान साहब ने मचाई तबाही, 54 गेंदों में ठोका धमाकेदार शतक

Thrissur Titans vs Adani Trivandrum Royals: सीजन के 26वें मुकाबले में अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम के कप्तान ने 10 छक्के और 6 चौके जड़कर बेहद शानदार पारी खेली। कप्तान साहब के धमाकेदार शतक के कारण ही टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

Krishna Prasad

Krishna Prasad

Thrissur Titans vs Adani Trivandrum Royals: केरला क्रिकेट लीग 2025 में कई युवा खिलाड़ी अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले अपना दावा मजबूत किया है। सीजन के 26वें मुकाबले में अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम के कप्तान ने 10 छक्के और 6 चौके जड़कर बेहद शानदार पारी खेली। कप्तान साहब के धमाकेदार शतक के कारण ही टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन

अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के कप्तान ने मचाया तहलका 

मुकाबले में त्रिशूर टाइटंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसका फायदा उठाकर अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के कप्तान कृष्णा प्रसाद ने शानदार पारी खेली। प्रसाद ने 62 गेंदों में 191.94 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 119 रनों की पारी खेली। इस दौरान कृष्ण ने 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। कप्तान को दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। उसके बाद भी उन्होंने अंत तक खड़े रहकर 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 201 रन बना डाले। हालांकि अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के लिए अंत में अब्दुल बसिथ ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

विज्ञापन

कृष्णा प्रसाद लगातार दे रहे हैं अहम योगदान 

कप्तान कृष्णा प्रसाद ने इससे पहले 8 मैचों में 38.57 की औसत से 270 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.73 की ही रहा है। हालांकि त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की है। इससे पहले कृष्णा ने 22 चौके और 11 छक्के जड़े थे। जिस अंदाज में प्रसाद लगातार रन बना रहे हैं। आईपीएल के ऑक्शन में उन पर करोड़ों की बोली लग सकती है। कृष्ण एक छोर संभाल कर बड़ा स्कोर बनाने के लिए अपनी पहचान बना रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ