KC Cariappa Retired: IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से कुछ समय पहले अब भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. दरअसल, पूर्व KKR प्लेयर केसी करियप्पा ने बीसीसीआई क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डाली और सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने क्रिकेट के सफर में साथ दिया. बता दें कि करियप्पा का IPL करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
IPL 2026 से पहले केसी करियप्पा ने लिया रिटायरमेंट
केसी करियप्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने भावुक मैसेज देते हुए लिखा, ‘सड़कों से शुरुआत से स्टेडियम की लाइट्स तक और हर जर्सी गर्व से पहनी. मैंने अपने बचपन का सपना जिया है. आज मैं आधिकारिक तौर पर BCCI क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं. इस सफर ने मुझे सबकुछ दिया. जीत ने मुझे खुश किया, हार ने मेरा दिल तोड़ दिया और काफी कुछ सीखने को मिला, KSCA को शुक्रिया करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे तैयार किया और मुझपर भरोसा किया, जो सबसे जरुरी था.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘क्रिकेट असोसिएशन ऑफ मिजोरम को भी भरोसा करने और मुझे परिवार की तरह सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद. 7 साल का IPL सफर हमेशा मेरे दिल में रहेगा. मैं KKR, PBKS और RR का नेतृत्व करके गर्व महसूस कर रहा हूं. हर एक सिलेक्टर, कोच, टीममेट, सपोर्ट स्टाफ और फैन को धन्यवाद. आप लोगों ने मुझे सिर्फ सपोर्ट नहीं किया, बल्कि मेरे सपने का सपोर्ट किया. मैं भले ही BCCI क्रिकेट से रिटायर हो रहा हूं लेकिन मैं कभी इस गेम को पसंद करने से रिटायर नहीं होऊंगा.’
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले RCB और विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर, बेंगलुरु नहीं इस जगह होंगे होम मैच!
IPL से कमाए करोड़ों
इंडियन प्रीमियर लीग में केसी करियप्पा 7 साल तक खेले और वो तीन अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. 2015 में उन्हें KKR ने 2.40 करोड़ की भारी राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने पंजाब के लिए दो सीजन खेले, जिससे उन्होंने 1.60 करोड़ रूपये कमाए. 2019 में वो 20 लाख में KKR में रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे. 2021, 2022 और 2023 में वो RR का हिस्सा रहे और कुल 80 लाख कमाए. वो IPL से 5 करोड़ कमाने में सफल हुए. उन्होंने IPL में 11 मैच खेले और 8 विकेट झटकने में सफल हुए.
ये भी पढ़ें:- MI और RCB फैंस को तगड़ा झटका, स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे ये मैच, WPL 2026 के बीच लिया गया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines