Karun Nair: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में करुण नायर को खेलने का मौका नहीं मिला. वह साउथ जोन के स्क्वाड का हिस्सा थे और उनके अनुभव को देखते हुए उनका खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा था. हालांकि, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन टीम की प्लेइंग 11 में उन्हें जगह नहीं मिली. अब करुण नायर ने सोशल मीडिया पर टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इशारों-इशारों में कप्तान तिलक वर्मा एवं मैनेजमेंट पर निशाना साधा है.
करुण नायर ने खड़े किए सवाल
चेन्नई में हो रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिए करुण नायर साउथ जोन के स्क्वाड का हिस्सा थे. उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. इसी वजह से वह घर वापस लौट गए और उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के प्री सीजन कैम्प में हिस्सा लेने का फैसला किया. उन्होंने KSCA सेक्रेटरी XI के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा.
करुण नायर ने शतक जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर दलीप ट्रॉफी फाइनल में मौका नहीं मिलने को लेकर सवाल खड़े किए. एक पोस्ट का जवाब देते हुए करुण नायर ने लिखा, ‘इसे समझ से परे कहना कम नहीं होगा.’ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी उपयोग किया.
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2026: तिहरा शतक जड़ने से चूक गए कप्तान ईशान किशन, 708 रनों पर सिमटी ईस्ट जोन की पारी
सेमीफाइनल में जगह नहीं देने पर क्या बोले थे तिलक?
साउथ जोन ने करुण नायर को दलीप ट्रॉफी फाइनल में मौका नहीं देने के पीछे कोई कारण नहीं बताया. नायर को सिर्फ फाइनल ही नहीं, सेमीफाइनल में भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी. उस समय तिलक वर्मा ने कहा था कि वह हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज कोडीमेला हिमतेजा को टीम में लाना चाहते हैं, ताकि वह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजों को काउंटर कर पाएं. उन्होंने कहा था, ‘करुण नायर की किस्मत खराब है. उन्होंने घरेलू सीजन में बहुत रन बनाए हैं. हालांकि, मैंने हिमतेजा को करुण की जगह चुना है, क्योंकि उनके पास अच्छे लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. हमें मिडिल ऑर्डर में लेफ्टी की जरूरत थी.’
फाइनल में साउथ जोन का हाल बेहाल
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दो दिनों तक बल्लेबाजी की. उन्होंने 163 ओवर खेलते हुए 708 रन बना दिए. अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन, शिखर मोहन ने 85 रन, ईशान किशन ने 270 रन और कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए. साउथ जोन के गेंदबाज चेपॉक की पिच पर संघर्ष करते हुए नजर आए. अब उनके सामने 708 रनों की बड़ी लीड को कम करने का दबाव होगा.
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच के दूसरे दिन चमके ये 5 खिलाड़ी, अकेले दम पर किशन ने कर दिया खेल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines