हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल की कप्तानी पर बोले करुण नायर, ऋषभ पंत की इंजरी पर भी किया बड़ा खुलासा 

Karun Nair: सीरीज खत्म होने के बाद अब करुण ने युवा कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। वहीं इंजरी के बाद भी मैदान पर उतरे ऋषभ पंत को लेकर भी नायर ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Shubman Gill and Karun Nair

Karun Nair: लगभग 7 सालों के बाद करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी हुई। हालांकि वो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए। नायर को 3, 5 और नंबर 6 पर खेलने का मौका। 8 पारियों में वो सिर्फ 1 अर्धशतक ही बना पाए। सीरीज खत्म होने के बाद अब करुण ने युवा कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। वहीं इंजरी के बाद भी मैदान पर उतरे ऋषभ पंत को लेकर भी नायर ने बड़ा खुलासा किया है। 

शुभमन गिल की कप्तानी पर बोले करुण नायर 

युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपने डेब्यू सीरीज में ही ड्रेसिंग रूम का सम्मान जीत लिया है। स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘शुभमन ने जिस तरह से सभी को एकजुट रखा और जो प्रोत्साहन दिया, वह देखने लायक था। शुरुआत से ही उनकी बातचीत बिल्कुल स्पष्ट थी, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने जो हासिल किया, उसे हासिल करने के साथ-साथ टीम का नेतृत्व भी किया। एक लीडर के तौर पर, उन्होंने गौती भाई की भावना का उदाहरण पेश किया।’ 

ऋषभ पंत की इंजरी पर बोले करुण नायर 

सीरीज में इंजरी के कारण पूरा नहीं खेलने वाले ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए करुण नायर ने कहा, ‘ऋषभ टूटे हुए पैर के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। यह सीरीज के सबसे यादगार क्षणों में से एक था। यह देखना सभी के लिए आश्चर्यजनक था। इससे पता चलता है कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं, और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह कैसे इंसान हैं। यह टीम के दर्शन का एक बड़ा उदाहरण है, टीम के लिए सब कुछ पहले रखना, यह किसी व्यक्ति के बारे में नहीं है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रजत पाटीदार के साथ हो गया खेला, छत्तीसगढ़ के लड़के से हुई तू-तू मैं-मैं, मामले में कोहली-डिविलियर्स का नाम भी आया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola