Karun Nair: लगभग 7 सालों के बाद करुण नायर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई थी। इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में करुण को मौका मिला, लेकिन वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि इस पूरे दौरे के दौरान नायर को देख कर फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की याद आ रही थी। हिटमैन के साथ अपनी तुलना पर अब मध्यक्रम के बल्लेबाज नायर ने खुलकर बोला है। जहां पर उन्होंने हर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।
करुण नायर ने जीता फैंस का दिल
इंग्लैंड-इंडिया टेस्ट सीरीज के दौरान करुण नायर को बल्लेबाजी करता देख फैंस को रोहित शर्मा की याद आई। जिसके बारे में सोशल मीडिया पर कई बार चर्चा भी हुई। इस बारे में स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए करुण ने कहा, ‘आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर चल रही हर चीज पर नज़र रखता है, लेकिन आप जानते हैं कि रोहित शर्मा खेल के दिग्गज हैं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूँ, यह देखकर अच्छा लगा, लेकिन मैं अपनी तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं करना चाहता जो खेल का दिग्गज हो। ऐसे दिग्गज से मेरी तुलना करना अनुचित होगा, जबकि मैं अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहा हूँ।’
बल्ले के साथ फेल हो गए थे करुण नायर
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में करुण नायर ने 4 मैचों की 8 पारियां खेली। जिसमें उन्होंने सिर्फ 25.62 की औसत से 205 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक ही अर्धशतक जड़ा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल अगली सीरीज में नायर को मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। नायर हालांकि घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके ही नायर ने टीम इंडिया में वापसी की थी।
ये भी पढ़ें: Video: लंदन की सड़कों पर पत्नी अनुष्का शर्मा संग घूमते नजर आए विराट कोहली, किससे बात कर रहे थे किंग?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines