IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऑक्शन के दौरान सभी टीमों को अपनी कमजोर कड़ी को सुधारते हुए देखा गया। इस दौरान कई टीमों के बीच खिलाड़ियों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए कड़ी जद्दोजहद भी देखी गई। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनपर टीमों ने गौर करना भी मुनासिब नहीं समझा। बात करें आईपीएल 2024 नीलामी के पांच ऐसे बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिनको लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि ऑक्शन के दौरान उनपर बड़ी लग सकती है, लेकिन बोली तो दूर उन्हें कोई खरीदार भी नहीं मिला है, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
करुण नायर:
खास लिस्ट में सबसे पहला नाम करुण नायर का आता है। नायर भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में भी शिरकत कर चुके हैं। उम्मीद थी इस बार उन्हें किसी टीम का जरुर साथ मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 32 वर्षीय नायर इस बार भी अनसोल्ड रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ऑक्शन में पंजाब किंग्स के साथ हुआ Moye Moye, भारी चूक कहीं टीम पर न पड़ जाए भारी
सरफराज खान:
सरफराज खान मौजूदा समाय में घरेलू क्रिकेट के बड़े नाम हैं। पिछले कुछ सीजन से वह आईपीएल में लगातार शिरकत भी कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है। सरफराज ने आईपीएल अबतक कुल 50 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनके बल्ले से 37 पारियों में 22.5 की औसत से 585 रन निकले हैं।
मनन वोहरा:
मनन वोहरा को भी इस बार किसी टीम का साथ नहीं मिला है। उनकी उम्दा बल्लेबाजी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि कोई न कोई टीम तो अपने बेड़े में शामिल कर ही लेगी, लेकिन दिन के आखिर में फैसला हैरानी भरा रहा। आईपीएल में उन्होंने कुल 56 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 51 पारियों में 22.1 की औसत से 1083 रन निकले हैं।
इशान पोरेल:
इशान पोरेल घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए युवा सितारा हैं। नीलामी में वह 20 लाख की बेस प्राइस के साथ मैदान में उतरे थे, लेकिन उनमें किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पोरेल ने आईपीएल में अबतक महज एक मुकाबला खेला है। इस बीच उन्हें एक सफलता हाथ लगी है।
मुरुगन अश्विन:
घरेलू क्रिकेट के अनुभवी स्पिनर मुरुगन अश्विन को भी इस बार कोई खरीदार नहीं मिला है। मुरुगन 20 लाख की बेस प्राइस के साथ मैदान में उतरे थे। मुरुगन अश्विन के पास आईपीएल में शिरकत करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने यहां 44 मैच खेलते हुए 44 पारियों में 33.2 की औसत से 35 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines