Fastest Ball: भारत में वर्ल्ड कप 2023 जारी है, उसी बीच टी20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में जहां पहले रियान पराग ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजी में भी एक सितारा अपनी स्पीड से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी पहले राजस्थान रॉयल्स, फिर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना खेल दिखाया था। लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में वह अलग ही रफ्तार के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बॉलिंग स्पीड से लगभग-लगभग शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ ही दिया था लेकिन वह 0.3 KM/H की स्पीड से पीछे रह गए।
दरअसल हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के स्टार पेसर कार्तिक त्यागी की, जिन्होंने अपनी रफ्तार से सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में जलवा बिखेरा है। मंगलवार को गुजरात के खिलाफ एक मुकाबले में कार्तिक त्यागी ने लगातार 150 से ऊपर की रफ्तार में गेंदें फेंकी। इसी दौरान उनकी एक गेंद 161 किमी/घंटे की रफ्तार से गई। मोहाली के इंदरजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ कार्तिक ने यह गेंद तब फेंकी जब पीयूष चावला बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी यह गेंद चावला के सिर पर लगी और डॉक्टर को मैदान पर आना पड़ गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी बुधवार को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या आगामी मैचों से बाहर! भारतीय उपकप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
बाल-बाल बचा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
शोएब अख्तर ने साल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इंटरनेशनल क्रिकेट की यह सबसे तेज गेंद भी है। उन्होंने यह गेंद 100.2 MPH से फेंकी थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टेट ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। ब्रेट ली ने भी 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी। वहीं अब कार्तिक त्यागी ने दुनियाभर के कई दिग्गज पेसर जेफ थॉम्सन, शेन बॉन्ड, मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉन्सन, एंडी रॉबर्ट्स से भी तेज 161 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है।
यह भी पढ़ें:- Riyan Parag ने किसे नीचा दिखाया? बल्ले से धूम मचाने के बाद अपने रिएक्शन के लिए हुए ट्रोल; Video हुआ वायरल
IPL में राजस्थान और सनराइजर्स के लिए खेले कार्तिक
कार्तिक त्यागी की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट के पांच मैचों में अभी तक चार विकेट ले चुके हैं। वहीं इस साल आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखे थे, जहां उन्हें सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था। 2020 और 21 में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ 1.30 करोड़ की कीमत पर मौजूद थे। फिर 2022 में हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ में खरीदा था। राजस्थान के लिए एक सीजन में वह आखिरी ओवर में मैच डिफेंड करने के लिए भी काफी मशहूर हुए थे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines