News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली. ‘कॉफी विद करण’ सीजन के आठवें सीजन का आगाज हो चुका है। फेमस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित किया जा रहा है। आठवें सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आई थीं। इन दोनों सेलिब्रिटी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो के अगले एपिसोड में किस स्टार की एंट्री होगी? दर्शक लगातार कयास लगा रहे हैं।
‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन का अगला गेस्ट कौन होगा? इस बात का संकेत खुद करण ने दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में लाइव आते हुए बताया था कि उनके शो के अगले मेहमान भाई-बहन की जोड़ी होगी। इस दौरान उन्होंने उन सवालों का भी जवाब दिया की वह क्यों क्रिकेटरों को नहीं बुला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs ENG: विराट कोहली ने बताई दिल की बात, स्टार गेंदबाज को पीटने की जताई इच्छा
सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा है की, ‘क्या वे आएंगे? मुझें नहीं पता। मुझे यकीन नहीं है। मैं शो में उन्हें बुलाना चाहता हूं। वे देश के प्रतीक हैं और प्रतिष्ठित व्यक्ति भी। हालांकि, पिछली बार जो उनके साथ हुआ मुझे नहीं लगता वह मेरा कॉल भी उठाएंगे। अब तो मुझे उन्हें कॉल करने पर भी डर लगता है। मैं उनका फैन हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत आदर है।’
‘कॉफी विद करण’ का छठवां सीजन काफी सुर्खियों में रहा था। इस सीजन में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की एंट्री हुई थी। बातचीत के दौरान पांड्या ने कुछ बातें की थी जिसके बाद काफी उठापटक मचा था। हाल यह रहा कि पांड्या की उन बातों की वजह से एपिसोड को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से भी हटाना पड़ा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।