Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन ऋषभ पंत से टीम इंडिया के विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव नाराज हैं। उनका कहना है ‘मैं ऋषभ पंत को जाकर एक जोरदार चांटा मारूंगा’ जानिए आखिर कपिल देव ने यह बात क्यों कही।
ऋषभ टीम के लिए अहम
दरअसल, निजी कार्यक्रम में ऋषभ पंत को लेकर कपिल देव ने कहा कि ‘मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, लेकिन मैं उनसे नाराज भी हूं। मैं ऋषभ पंत को जाकर एक जोरदार चांटा मारूंगा, क्योंकि ऋषभ के टीम में न होने से Team India के लिए बड़ा नुकसान होता है। वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए, लेकिन उन्हें इस तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए।’
और पढ़िए – नागपुर की पिच से किसे मिलेगा फायदा? स्टीव स्मिथ ने कर दिया खुलासा
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1623159536931446784?s=20&t=Ww8MQ32nuas-Rj_c8Egttg
इंडिया ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बहुत कुछ बदलना पड़ा
कपिल देव ने कहा कि ‘ऋषभ पंत टीम इंडिया अहम खिलाड़ी है। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं, लेकिन ऋषभ की चोट की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। उनके न होने से इंडिया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए सभी संयोजन बदलने पड़े। लेकिन जब वो ठीक हो जाएगा, तो पहले ‘मैं उसे एक थप्पड़ लगाऊंगा और उससे कहूंगा कि अपना ख्याल रखे। मैं उसकी बहुत चिंता करता हूं लेकिन इस तरह के काम करने पर गुस्सा भी आता है।’
इससे पहले भी जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी, तब भी कपिल देव ने नाराजगी जताई थी, उनका कहना था कि ऋषभ पंत ड्राइवर रख सकते हैं, फिर ऐसे में उन्हें अकेले ही गाड़ी ड्राइव करने की जरुरत नहीं थी।
और पढ़िए – नागपुर पिच पर इन 2 भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती…आंकड़े देख कांप रही ऑस्ट्रेलिया!
पंत को वापसी में लगेगा समय
बता दें कि ऋषभ पंत फिलहाल मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। लेकिन ऋषभ पंत को मैदान में वापसी करने में अभी 6 महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। क्योंकि उनका एक्सीडेंट गंभीर था। फिलहाल इस साल होने वाले आईपीएल और भारत में होने वाले विश्वकप में उनके खेलने के चांस बहुत कम हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
21 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines