IND vs PAK Kapil Dev: एशिया कप 2025 की शुरुआत टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में की है। सूर्या की सेना ने यूएई का सिर्फ 27 गेंदों में काम तमाम कर डाला। हालांकि, अब हर किसी की निगाहें 14 सितंबर की तारीख पर होगी। इसी तारीख को भारत का सामना महामुकाबले में पाकिस्तान से होना है। इस मैच का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच, भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया को जीत का गुरुमंत्र दे डाला है।
कपिल देव ने दिया गुरुमंत्र
कपिल देव ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए टीम इंडिया को बाकी मुद्दों से दूर रहकर सिर्फ अच्छे प्रदर्शन पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “भारतीय प्लेयर्स को पूरी तरह से सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहिए। उनकी टीम अच्छी है और उन्हें जीत दर्ज करनी चाहिए। प्लेयर्स महज अपने प्रदर्शन पर फोकस करें और बाकी चीजों की वजह से अपना ध्यान ना भटकने दें। सरकार अपना काम करेगी और खिलाड़ियों को अपना काम बखूबी अंदाज में करना चाहिए।” पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय टीम कागज पर थोड़ा अधिक मजबूत दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: T20I में कोहली-रोहित और धोनी से बेहतर कप्तान Suryakumar! यकीन नहीं तो देख लीजिए यह आंकड़े
क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?
एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं। इसमें से 10 में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है, जबकि 6 मैचों में मैदान पड़ोसी मुल्क ने मारा है। यानी टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रही है।
कप्तान सूर्यकुमार 14 सितंबर को इसी दबदबे को कायम रखना चाहेंगे। यूएई के खिलाफ कुलदीप यादव बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए थे और उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
27 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
55 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines