Kapil Dev Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर कोई आज कपिल देव के इस खास दिन पर उनको बधाई दे रहा है। कपिल देव टीम इंडिया के वो कप्तान रह चुके हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला विश्व कप का खिताब जिताया था। ये वो दौर था जब क्रिकेट में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराना इतना आसान नहीं होता था।
उस दौर में कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न सिर्फ वेस्टइंडीज जैसी टीमों को धूल चटाई बल्कि विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था। साल 1983 के विश्व कप में कपिल देव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार कोई आईसीसी का खिताब जिताया था। यहां से पूरी दुनिया ने क्रिकेट में भारतीय टीम का लोहा माना।
दाउद इब्राहिम को निकाला था ड्रेसिंग रूम से बाहर
कपिल देव का एक किस्सा आज तक कोई नहीं भूल पाया वो है जब भारतीय कप्तान ने ड्रेसिंग रूम से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को बाहर निकाला था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मामला साल 1986 का है जब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही थी और शारजहां के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच जारी था। इस मैच से पहले दाउद ने कहा था कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा देती है तो वो सभी भारतीय खिलाड़ियों को एक-एक कार गिफ्ट करेगा।
जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में आकर कपिल देव ने दाउद इब्राहिम से कहा था कि कौन है तू? चल बाहर चल यहां से। जिसके बाद दाउद ड्रेसिंग रूम से बाहर चला गया। हालांकि कपिल देव को नहीं पता था कि आखिर दाउद इब्राहिम कौन है? उस वक्त टीम में वेंगसरकर के अलावा कोई दाउद को नहीं जानता था। इसके बाद 1993 में मुंबई के अंदर हुए सीरियल ब्लास्ट में दाउद इब्राहिम का नाम आया और तब से अब तक वो भारत का मोस्ट वांटेड दुश्मन है।
ये भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर को SCG ने दिया खास तोहफा, याद रहेगी आखिरी पारी
ऐसा रहा कपिल देव का क्रिकेट करियर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में से एक कपिल देव ने टीम इंडिया के लिए 225 वनडे और 131 टेस्ट मैच खेले थे। 225 वनडे मैचों की 221 पारियों में कपिल देव ने 3783 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक 14 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 131 टेस्ट मैचों की 184 पारियों में कपिल देव के नाम 5248 रन दर्ज हैं। टेस्ट में उनके बल्ले से 8 शतक 27 अर्धशतक निकले। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए कपिल देव ने 434 और वनडे में 253 विकेट हासिल किए।
(Xanax)
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
48 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines