IND vs AUS: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। कपिल का कहना है कि भारत यह सीरीज 2-1 से जीतेगा। जबकि उन्होंने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर भी अपनी राय दी है।
भारत जीतेगी सीरीज
कपिल देव ने एक प्रोग्राम में कहा कि ‘ 9 फरवरी से शुरू होने जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 2-1 से जीत मिलेगी। क्योंकि भारत के पास सीरीज जीतने का दम है।’ कपिल देव का यह बयान अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘सूर्यकुमार यादव पूरी तरह…,’ सचिन तेंदुलकर ने स्टार बल्लेबाज पर दिया बड़ा बयान
केएल राहुल को जबरदस्ती शामिल न करें
वहीं केएल राहुल को टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए कपिल देव ने कहा कि ‘अगर केएल राहुल टीम की रणनीति के हिसाब से टीम में फिट नहीं हो रहे हैं, तो उन्होंने टीम में जबरदस्ती शामिल न किया जाए। क्योंकि शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में शुभमन गिल से ही ओपनिंग करवाई जाए।’
सूर्यकुमार यादव को घरेलू टेस्ट खेलना होगा
वहीं पहले टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किए जाने की चर्चा तेज हैं। जब इस पर कपिल देव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘ सूर्या एक शानदार खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर केवल उन्हें पसंद के हिसाब से टीम में शामिल किया जाता है, तो यह ठीक नहीं है। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट अलग तरह का होता है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को पहले रणजी ट्रॉफी और फिर भारत ए के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए।’
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘ICC को दखल देना चाहिए…’, नागपुर की पिच पर बिफर गए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
दो स्पिनरों को ही खिलाना चाहिए
वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर कपिल देव ने कहा कि ‘चर्चा हैं कि भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन मेरा मानना है कि दो स्पिनरों के साथ ही भारत को उतरना चाहिए। जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि यह दोनों गेंदबाज शानदार बॉलिंग करते हैं। जिन्होंने अपनी बॉलिंग से सभी को बहुत प्रभावित किया है।’ बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines