Asia Cup, IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही। उन्होंने यूएई को पराजित किया और अब पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच होने वाला है। 14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर सभी अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं। इसी बीच कपिल देव ने सूर्या ब्रिगेड को रास्ता दिखाया और उन्हें अपना काम सही तरह से करने की सलाह दी।
गेम पर फोकस करने की दी सलाह
कपिल देव ने पीटीआई से बातचीत के दौरान IND vs PAK मैच को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने भारतीय टीम को खेल पर फोकस करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी और टीम इंडिया को सिर्फ एशिया कप जीतने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम को सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहिए। उनके पास अच्छी टीम है और उन्हें जीतना ही होगा। खिलाड़ियों को सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए और किसी अन्य चीज के चलते अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। सिर्फ वहां जाओ और जीतकर आओ। सरकार अपना काम करेगी और आप अपना काम करो।’
दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम को विश किया और कहा, ‘ये टीम अच्छी है, उन्हें शुभकामनाएं। उन्होंने बेहतरीन जीत दर्ज की। मुझे उम्मीद है कि ये टीम ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी।’
ये भी पढ़ें:- T20I में 300 रन बनाकर इंग्लैंड ने रच डाला इतिहास, फिर भी टीम इंडिया के सामने फेल, नहीं कर पाए ये कारनामा
भारत-पाकिस्तान मैच पर सुप्रीम कोर्ट का जवाब
कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल किए जाने की याचिका दायर की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने इसे कैंसिल कर दिया और बताया कि 14 सितंबर को मैच है। इतनी जल्दी फैसला नहीं बदला जा सकता। भारतीय सरकार ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।
वो सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होंगे। इसी कारण से एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मैच संभव हो पा रहा है। टीम इंडिया ने जिस तरह से यूएई की हालत पतली की और धमाकेदार जीत दर्ज की, वो काफी आत्मविश्वास के साथ पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘धक्के मारकर बाहर निकल दिया…’, Asia Cup के बीच शुभमन गिल का चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines