ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। जो भी टीम इस मैच को हारेगी उसका टूर्नामेंट में सफर यही खत्म हो जाएगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जमकर तारीफ भी की।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: लाइव टीवी शो में मोहम्मद आमिर ने की गाली गलौज, फिर बोला sorry..वीडियो हो रहा वायरल
टूर्नामेंट में असाधारण रही टीम इंडिया
केन विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि, “इस टूर्नामेंट में, हर टीम पेचीदा है। भारत असाधारण रहा है। हम जानते थे कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो हम खुद को एक अच्छा मौका देंगे। आगामी मैच के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान देश के खिलाफ खेलना बहुत अच्छा होगा। यह उनके लिए भी कड़ी चुनौती होगी। एक टीम के रूप में, हम अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछे जाने पर विलियमसन ने 33 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की प्रशंसा की और कहा कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।
आगे उन्होंने कहा कि “हमारी 15 खिलाड़ियों की टीम में हर कोई फिट है जो एक अच्छा संकेत है। जब हमने पूल चरण में उनसे खेला तो यह एक शानदार खेल था लेकिन यह एक अलग मैच है। यह इस बारे में है कि आप एक टीम के रूप में खुद को कैसे अभिव्यक्त करना चाहते हैं। यह चुनौती का एक बड़ा हिस्सा है। बता दें, इस विश्व कप में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी और पांच विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार हो सकती है..
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, ड्वेन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
25 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
47 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines