Kane Williamson reaction: टी 20 वर्ल्ड 2022 के फाइनल में पाकिस्तान ने धमाकेदार एंट्री मारी है। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से शानदाज जीत दर्ज की है। इस मैच में पाकिस्तान शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर हावी रही और अंत में मैच अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान के हाथों 7 विकेट से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का बयान सामने आया है। वह इस हार से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ‘ पाकिस्तान द्वारा हम पर जल्दी दबाव डाला गया। फिर बाद में बाबर और रिजवान ने हम पर दबाव बनाया। मैच में पाकिस्तान ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। निराशा हुई कि हमने जीतने के लिए पाकिस्तान को ज्यादा मेहनत नहीं करने दी। वह आसानी से जीत गए।
आज हमने अच्छा नहीं खेला- विलियसन
विलियमसन ने आगे कहा कि इस पिच पर विकेट लेना थोड़ा कठिन था। पाकिस्तान अच्छा खेली है। हम मात खा गए। यह हार हमारे लिए निगलने के लिए एक कठिन गोली की तरह है। पाकिस्तान निश्चित रूप से विजेता बनने का हकदार है। बहुत अच्छा क्रिकेट रहा है। पूरे राउंड रोबिन में हमने अच्छा खेला है। आज हम अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं थे।
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच का हाल
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए थे। इस टारगेट को पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर अंतिम ओवर में 5 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया। सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए ओपनर बाबर आजम (53 रन) और मोहम्मद रिजवान (57 रन) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। अंत में मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने जीत दिला दी।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: अगर बारिश ने बिगाड़ा मैच का रोमांच तो इस टीम का हो जाएगा काम तमाम, जानें क्या कहते हैं ICC के नियम
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
52 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines