Bangladesh vs New Zealand T20 Series 2023: न्यूजीलैंड की टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी कप्तान केन विलियमसन और सीमर काइल जैमीसन ने टी20 सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया है।
ब्लैक कैप्स ने शुक्रवार को जानकारी साझा करते हुए बताया है कि इन दोनों खिलाड़ियों को मूल टीम में शामिल किया गया था, लेकिन विलियमसन अप्रैल में हुए घुटने की सर्जरी से अबतक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। वहीं जेमिसन हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Predicted Playing 11 For SRH: ये 11 धुरंधर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बनाएंगे IPL 2024 का चैंपियन!
टी20 सीरीज का आगाज 27 दिसंबर से हो रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों की जगह मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को टीम में शामिल किया है। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे।
टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने भी इन दोनों खिलाड़ियों पर बयान दिया है। उनका कहना है विलियमसन और जैमीसन को नए साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट फॉर्मेट में सामना करना है। यही वजह है कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ब्लैक कैप्स के प्रवक्ता ने एएफपी के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया है कि विलियमसन नए साल के पहले ही महीने में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले घरेलू टी20सीरीज में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इस सीरीज में जैमीसन शिरकत नहीं करेंगे।
अब इस प्रकार है न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
36 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines