ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ है। सेमी फाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। मैच से पूर्व कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अफ्रीका के खिलाफ भी मैदान में नहीं उतरेंगे। विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में चोटिल हो गए थे। इस दौरान उनके अंगूठे में चोट आई थी। कीवी कप्तान इस चोट से अबतक उबर नहीं पाए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए हुआ बताया कि अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए विलियमसन अनुपलब्ध रहेंगे। हालांकि, कीवी कप्तान ने सोमवार को बल्लेबाजी प्रैक्टिस के लिए नेट्स में हिस्सा लिया। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी चोट पर बात करते हुए आगे बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले उनके चोट का आकलन किया जाएगा। इसका मतलब वह पाकिस्तान के खिलाफ भी शिरकत करेंगे या नहीं ये कंफर्म नहीं है।
ब्लैक कैप्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘केन विलियमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पिछले दो दिन नेट्स में बल्लेबाजी की है, लेकिन कल के मुकाबले में वह वापसी नहीं कर पाएंगे।’
बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे विलियमसन:
केन विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उन्हें अंगूठे में दर्द की शिकायत थी, जब उनका स्कैन कराया गया तो पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर आया है। विलियमसन की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने अफ्रीका के खिलाफ टीम की कमान संभाली थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
59 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines