NZ vs BAN: केन विलियम्सन चोट के कारण बीच में बल्लेबाजी छोड़ मैदान से गए बाहर, मैच के बाद खुद दिया अपडेट

Kane Williamson Injury: न्यूजीलैंड ने जहां एक तरफ बांग्लादेश को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। तो दूसरी तरफ कप्तान की चोट ने चिंता बढ़ा दी।

Kane Williamson injury hits in finger retired hurt leaves batting NZ vs BAN

Kane Williamson injury hits in finger retired hurt leaves batting NZ vs BAN

Kane Williamson Injury: वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला शुक्रवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने लगातार टूर्नामेंट में अपनी तीसर जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। मैच से पहले कीवी टीम के लिए बड़ी खुशखबरी थी कप्तान केन विलियम्सन की वापसी। उन्होंने शानदार वापसी भी की और अपनी कप्तानी में बांग्लादेश को 250 के अंदर रोका। उसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने 78 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। लेकिन वह जिस तरह से मैदान से बाहर गए उसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी।

विज्ञापन

केन विलियम्सन जिस वक्त बल्लेबाजी कर रहे थे 39वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद उनके हाथ की उंगली पर लग गई। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी जांच की। उसके बाद वह सही नहीं हुए और मैदान से बाहर रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए। उन्होंने 107 गेंदों की पारी में 78 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था। पर चोट लगने के बाद वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इसके बाद फिर से कीवी फैंस की समस्याएं बढ़ गई हैं। वर्ल्ड कप से पहले वह आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के कारण बाहर थे। पहले दो मैच में भी वह नहीं खेले थे और अब उनकी वापसी ही हुई थी कि फिर वह चोटिल हो गए।

विज्ञापन

विलियमसन ने दिया चोट पर अपडेट

अपनी चोट को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने मैच के बाद खुद अपडेट दिया है। मैच के बाद उनके अंगूठे पर पट्टी बंधी नजर आई। उन्होंने कहा कि, सूजन आ गी है और कलर भी बदल गया है। कल स्कैन होगा और उम्मीद है कि शायद सही होगा सब। इसके बाद उन्होंने घुटने की चोट को लेकर कहा कि, वो अब सही है और अच्छा लग रहा है कि मैं वापसी कर पाया। सिर्फ घुटने के लिहाज से ही नहीं बल्कि टीम के लिहाज से भी आज का प्रदर्शन अच्छा रहा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत

न्यूजीलैंड की बात करें तो पहले टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। फिर अब तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के बाद ब्लैककैप्स की टीम साउथ अफ्रीका को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ