Kane Williamson World Cup: वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए बड़ी खबर हैं। आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हुए टीम के स्टॉर बल्लेबाज केन विलियमसन अब फिट होते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे उनके विश्वकप में खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विलियमसन ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस
दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने चोट से वापसी करते हुए बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि विलियमसन इस वीडियो में पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और अपने सभी क्रिकेटिंग शॉट खेल रहे हैं। जिससे उनकी विश्वकप में वापसी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
बता दें कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , जिसमें वह अपनी बेटी के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में उनकी बेटी गेंद फेंक रही थी, जबकि विलियमसन बल्लेबाजी कर रहे थे। जिससे उनके फिट होने की संभावना बढ़ गई थी। जबकि अब उन्होंने नेट्स पर भी बल्लेबाजी करने शुरू कर दी है।
आईपीएल के दौरान लगी थी चोट
दरअसल, आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलते हुए केन विलियमसन शुरुआती सीजन में ही चोटिल हो गए थे। विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए अपना घुटना चोटिल करवा बैठे थे। उनके दाएं घुटने का ऑपरेशन करवाना पड़ा था। जिसके बाद से ही उनके विश्वकप खेलने की उम्मीद कम हो गई थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने रिकवरी की है उससे उनके विश्वकप खेलने की उम्मीदें बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
12 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
28 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
43 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
50 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines