ODI World Cup 2023: बीते दिन सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। वहीं मैच इस्तेमाल हुई पिच को लेकर काफी बाते भी हुई और पिच बदलने की बात भी सामने आई थी। लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने माना की वानखेड़े की पिच काफी अच्छी थी। बता दें, इस पिच पर टूर्नामेंट में पहले भी मुकाबले खेले जा चुके हैं।
पिच को लेकर विलियमसन ने कही बड़ी बात
कीवी कप्तान ने माना की इस्तेमाल होने के बाद भी ये पिच काफी शानदार थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में बोलते हुए केन विलियमसन ने कहा कि “भले ही ये इस्तेमाल हुआ विकेट था लेकिन फिर भी पिच काफी शानदार थी और भारतीय खिलाड़ियो ने बल्लेबाजी के दौरान इसका भरपूर फायदा उठाया। वहीं हमने देखा की शाम होते-होते यहां स्थिति बदल गई थी। लेकिन फिर भी वास्तव में हमने अच्छा खेल खेला।” भले ही सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में न्यूजीलैंड हार गई हो लेकिन फिर भी टीम ने आखिर तक हिम्मत नहीं हारी और विलियमसन को अपनी टीम पर काफी गर्व भी है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचकर गदगद हुए डेविड बेकहम, सचिन तेंदुलकर को लेकर कही बड़ी बात
वानखेड़े में जमकर गरजा भारतीय खिलाड़ियों का बल्ला
बात दें, इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 397 रन बनाए थे। भारत की तरफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 117, श्रेयस अय्यर 105, शुभमन गिल 80, रोहित शर्मा 47 और केएल राहुल ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला। शमी ने अकेले 7 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया था।
398 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 69 रनों की पारी खेली थी। अब विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines