Kane Williamson 29th Test Hundred: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन ने वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में कमाल करना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश 2023-25 की शुरुआत की है। सिल्हट में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 310 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में कीवी टीम ने 98 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विलियम्सन ने एक छोर संभाला। उन्होंने डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया। केन विलियम्सन ने इस पारी में अपना 29वां टेस्ट शतक पूरा किया और कई दिग्गजों का रिकॉर्ड खतरे में आ गया। उन्होंने इस पारी में 205 गेंदों पर 104 रन बनाए।https://twitter.com/FanCode/status/1729810798854230091
केन का 29वां टेस्ट शतक
केन विलियम्सन का 95वें टेस्ट में यह 29वां शतक था। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली। अब वह इन दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक कदम दूर हैं। इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह उनका 7वां शतक था। वह टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पांचवें बल्लेबाज बने। उन्होंने WTC में 7-7 शतक लगा चुके बेन स्टोक्स, रोहित शर्मा और उस्मान ख्वाजा की बराबरी कर ली। जबकि लगातार चौथे टेस्ट में विलियम्सन ने शतक लगाया है। इससे पहले फरवरी 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ (वेलिंग्टन), मार्च 2023 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट (क्राइस्टचर्च और वेलिंग्टन) में उन्होंने शतक लगाए थे।
यह भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप जीतने की बात मत करो,’ द्रविड़ के दोबारा कोच बनने पर दो गुट में बंटे फैंस; गौतम गंभीर ने भी दिया रिएक्शन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (एक्टिव क्रिकेटर)
- स्टीव स्मिथ- 32
- जो रूट- 30
- केन विलियम्सन- 29
- विराट कोहली- 29
- डेविड वॉर्नर- 25
WTC में सबसे ज्यादा शतक
- जो रूट- 12
- मार्नस लाबुशेन- 11
- स्टीव स्मिथ-9
- बाबर आजम- 8
- केन विलियम्सन- 7
- बेन स्टोक्स- 7
- रोहित शर्मा- 7
- उस्मान ख्वाजा- 7
यह भी पढ़ें:- Pakistan ने जारी किया 17 खिलाड़ियों का स्क्वाड, होने वाली है 3 मैचों की Test Series
चोट के बाद शानदार वापसी
केन विलियम्सन के लिए पिछले कुछ महीने खास नहीं रहे हैं। मार्च-अप्रैल में आईपीएल 2023 के पहले मैच में ही गुजरात टाइटंस का यह खिलाड़ी घुटने में चोट के बाद बाहर हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दो-तीन मैच उन्होंने मिस किए। फिर जैसे ही वह वापस आए पहले मैच में उनके चोट लग गई और अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद बाहर हो गए। वर्ल्ड कप खत्म होते-होते सेमीफाइनल तक वह टीम में लौटे और शानदार वापसी की। अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और रेड बॉल क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
11 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
47 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines