Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 27 May 2026, SRH vs RR: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत से ही इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आई. वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम शुरुआत से ही बल्लेबाजी करते हुए ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई. टीम लक्ष्य का पीछे करते हुए महज 196 रन ही बना पाई.
किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे.
राजस्थान ने 20 ओवरों में खड़ा किया 243 का स्कोर
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया. इस हाई स्कोरिंग मैच में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया. वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही सनराइजर्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बड़े स्कोर के संकेत दे दिए थे. वैभव ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मजह 29 गेंदों में 97 रनों की यादगार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके साथ-साथ ध्रुव जुरेल ने भी इस मैच में 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. एक वक्त पर राजस्थान की टीम 270 से भी ऊपर के स्कोर पर जाती नजर आ रही थी लेकिन सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में लगाम कसी.
सनराइजर्स के बल्लेबाज नहीं कर पाए लक्ष्य का पीछा
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में शुरुआती से ही पिछड़ती हुई नजर आई. फिर चाहें गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने अपना पहला विकेट बिना खाता खुले ही गंवा दिया था. अभिषेक शर्मा इस मैच में एक रन भी नहीं बना पाए. इसके बाद ईशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजी भी सस्ते में चलते बने. यश राज पुंजा ने हेनरिक क्लासेन का विकेट हासिल करते ही मैच को राजस्थान की तरफ झुका दिया. इसके बाद सनराइजर्स की पूरी टीम महज 196 रन ही बना पाई.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजी भी हन चुके हैं.
ये भी पढ़िए- टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन का ही क्यों हो रहा है? ICC का एक नियम जिसके बारे में नहीं जानते ज्यादा लोग
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines