Kagiso Rabada Took Revenge From Virat Kohli: क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कागिसो रबाडा से आमना-सामना हुआ, जो लाल गेंद से गेंदबाजी करने वाले बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं. एक पल के लिए तो ऐसा लगा जैसे ये जीटी और आरसीबी के बीच आईपीएल का मैच नहीं, बल्कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोई टेस्ट मैच चल रहा हो.
सिराज से बच निकले कोहली
अहमदाबाद के स्टेडियम में गेंद में काफी मूवमेंट देखने को मिल रहा था. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, इस उम्मीद में कि रबाडा और मोहम्मद सिराज टीम को शुरुआती कामयाबी दिलाएंगे. उनकी उम्मीद के मुताबिक सिराज ने शानदार शुरुआत की. वो कोहली द्वारा खेली गई पहली दो गेंदों पर ही उन्हें आउट कर सकते थे.
पहली गेंद एक बेहतरीन ‘गुड लेंथ’ गेंद थी, जो स्विंग होकर कोहली से दूर निकल गई. अगली गेंद पर कोहली ने स्विंग के असर को कम करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया, लेकिन सिराज ने अपनी लेंथ बदल दी. इससे कोहली हैरान रह गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर तकरीबन उनके स्टंप्स से टकरा ही गई थी. लेकिन आरसीबी की किस्मत अच्छी थी कि कोहली बच गए.
विराट ने रबाडा की जमकर धुनाई की
इसके बाद विराट कोहली और कगिसो रबाडा के बीच असली जंग शुरू हुई. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज़ ने ‘शॉर्ट लेंथ’ गेंदें डालना शुरू किया. पहले ‘मिडिल स्टंप’ पर और फिर ‘ऑफ स्टंप’ के बाहर. दोनों ही बार गेंद बाउंड्री के पार चली गई. रबाडा ने अपनी रणनीति बदली और ‘शॉर्ट लेंथ’ की जगह ‘गुड लेंथ’ गेंदें डालना शुरू किया. लेकिन नतीजा वही रहा. कोहली ने गेंद को ‘प्वॉइंट’ एरिया से होते हुए बाउंड्री के पार भेज दिया.
अब भारी दबाव में आकर रबाडा ने ‘फुल लेंथ’ और ‘वाइड’ गेंद डाली. कोहली ने उसे ‘कवर्स’ की दिशा में शानदार शॉट लगाते हुए चौके के लिए भेज दिया. गेंदबाज ने अपनी लाइन सुधारी और सीधी गेंद डाली, जिस पर कोहली ने ‘स्ट्रेट ड्राइव’ लगाते हुए गेंद को मैदान के बीच से बाउंड्री की ओर भेज दिया. ये गेंद भी चौके के लिए ही जा रही थी, लेकिन रबाडा ने अपना पैर अड़ाकर लगातार छठा चौका लगने से बचा लिया.
आखिर में रबाडा की हुई जीत
फुल कॉन्फिडेंस से भरे कोहली ने अब सिराज को निशाना बनाया. उन्होंने एक बार फिर आगे बढ़कर गेंदबाज की लेंथ को बिगाड़ा और गेंद को बल्ले के ठीक बीच से मारा. गेंद हवा में तैरती हुई ‘लॉन्ग-ऑन’ बाउंड्री के पार जा गिरी. देखते ही देखते कोहली का स्कोर 28 रन (11 गेंदें) तक पहुंच गया. दिलचस्प बात यह थी कि गिल ने एक बार फिर गेंद रबाडा के हाथों में सौंप दी.
प्रोटियाज पेसर ने एक बार फिर ‘शॉर्ट लेंथ’ गेंद डाली. इस बार कोहली पूरी तरह से गच्चा खा गए. गेंद तेज़ी से उनकी ओर आई और उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर ‘मिड-ऑन’ पर खड़े राशिद खान के हाथों में चली गई. 8 गेंदें, 5 चौके और फिर कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए. कोहली ने शायद लड़ाई जीत ली हो, लेकिन रबाडा- जो कि एक महान गेंदबाज हैं, उन्होंने आखिरकार जंग जीत ली.
कोहली के आउट होने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
41 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines