ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल के लिहाज से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज काफी अहम है. हालांकि टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगने वाला है. टीम के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
कगिसो रबाडा हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम है. साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल में जगह बनाई थी और ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. अब एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की नजर WTC फाइनल पर टिकी हुई हैं.
हालांकि साउथ अफ्रीका के लिए अब बुरी खबर भी आई है. कगिसो रबाडा चोटिल हो गए हैं और इसकी पुष्टि साउथ अफ्रीका के बॉलिंग कोच एलन डोनाल्ड ने की है. डोनाल्ड के मुताबिक रबाडा को ग्रेड-3 हैमस्ट्रिंग इंजरी है. ऐसे में वह इंजरी के चलते 10 हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से होना है. इसके अलावा आखिरी मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद 9 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से होना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर से खेला जाएगा.
रबाडा सबसे अहम गेंदबाज
साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा का चोटिल होना किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं. वह टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उनके पास स्विंग और तेज गति है, जिससे बल्लेबाजों को खासा परेशानी होती है.
रबाडा ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 73 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने 340 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा वह 17 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं, जबकि 4 बार उन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं.
इसके अलावा 106 वनडे मैचों में उन्होंने अफ्रीका के लिए 168 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 2 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं, 79 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 83 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. तेज गेंदबाज ने तीनों ही प्रारूपों में साउथ अफ्रीका के लिए कमाल किया है. रबाडा ने आखिरी प्रोफेशनल मैच आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेला था. इसके बाद उन्हें मैदान पर मैच खेलते हुए नहीं देखा गया है.
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines