Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं. इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह साउथ अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले डेल स्टेन ने 261, मखाया एंटिनी ने 249 और शॉन पोलॉक ने 235 विकेट लिए थे. अब रबाडा का नाम भी इन दिग्गज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गया है. लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे रबाडा ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है.
कगिसो रबाडा ने तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड
रबाडा ने घरेलू मैदान पर सबसे कम गेंदों में 200 टेस्ट विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 7017 गेंदों में हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम था, जिन्होंने 7751 गेंदों में 200 विकेट पूरे किए थे. रबाडा ने उनसे कम 734 गेंदें फेंककर यह मुकाम हासिल कर लिया. उनकी इस कामयाबी ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी शानदार गेंदबाजी का एक और उदाहरण पेश किया है.
पहली पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का जलवा
गकेबरहा में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया. रबाडा ने 12 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए. उन्होंने निक मैडिंसन और मिचेल स्टार्क को पवेलियन भेजा. वहीं, मार्को यान्सेन ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. वियान मुल्डर ने भी दो विकेट अपने नाम किए. साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 99 रन पर सिमट गई.
साउथ अफ्रीका ने 425 रन बनाकर घोषित की पारी
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की थी. कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 334 गेंदों पर 179 रन बनाए. उनकी पारी में 18 चौके और एक छक्का शामिल रहा. मार्को यान्सेन ने 85 रन, जबकि साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम 99 रन पर आउट हुई, जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 326 रन की बढ़त मिली. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दे दिया. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है.
संबंधित खबरें
वैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoहैगली ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
3 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20I मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines