नई दिल्ली. भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में कौन नहीं जानता है। मौजूदा समय में बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम है। यह नाम और इज्जत 35 वर्षीय खिलाड़ी ने एक रात में नहीं बल्कि सालों के कठिन परिश्रम से प्राप्त की है। मौजूदा समय में उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। यही वजह है जो उन्हें एक महान खिलाड़ी का दर्जा देता है।
एक समय था जब गेंदबाज सचिन तेंदुलकर के विकेट लेने का सपना देखा करते थे। मौजूदा समय में गेंदबाजों का यही सपना विराट कोहली के लिए है। हर गेंदबाज की मंशा होती है कि वह एक बार जरूर किंग कोहली का विकेट अपने नाम करे। कई खिलाड़ियों का यह सपना पूरा भी हुआ है। खास लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- कैसे धोनी के वजह से बदल गई ऋतुराज गायकवाड़ की जिंदगी? सुनें उन्हीं की जुबानी
33 वर्षीय पाक पेसर ने नादिर शाह के पॉडकास्ट में खास बातचीत के दौरान कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने किंग कोहली को लगातार एक की ही सीरीज में तीन बार पवेलियन का रास्ता दिखाया। खान ने कहा, ‘डंडे तो मैंने बहुत उड़ाए हैं, लेकिन जो लोगों को याद है वह विराट कोहली का है।’
जुनैद खान ने आगे कहा, ‘हमने एक साथ अंडर19 वर्ल्ड कप खेला है। हम एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। यह मेरी वापसी करने वाली सीरीज थी। खास बात यह थी कि मैं पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहा था।’
पाक पेसर ने कहा, ‘सीरीज से पहले विराट कोहली मुझसे मिले और कहा कि दोबारा यह नहीं होगा, लेकिन अगले दोनों मुकाबलों में मैंने उन्हें फिर से आउट कर दिया।’
उन्होंने बताया तीसरे वनडे मुकाबले से पूर्व मैंने नाश्ते पर उनसे कहा था ‘वीरू आपकी आज खैर नहीं।’ इस मौके पर यूनिस खान भी वहां उपस्थित थे। उन्होंने कहा इसे फिर बाहर निकालो। हुआ भी यही। विराट का शानदार कैच उन्होंने ही पकड़ा।
साल 2012-13 में पाक टीम भारतीय दौरे पर थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस बीच तीनों मुकाबले में जुनैद ने विराट को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पहले वनडे मुकाबले में तो विराट, जुनैद की खतरनाक गेंद पर बोल्ड हो गए थे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines