हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुपर किंग्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, 27 साल के इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी

JSK New Captain Announced: SA20 के बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण बाहर हो गए हैं. अब तक जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए सीजन अच्छा जा रहा था और फाफ की कप्तानी फैंस को पसंद आ रही थी. हालांकि, अंगूठे में चोट लगने के कारण वो आगे नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह अब टीम ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
JSK ने किया नए कप्तान का ऐलान

JSK New Captain Announced: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के बीच जोबर्ग सुपर किंग्स का कप्तान बदल गया है. दरअसल, JSK के कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. कई सारे फैंस इसी वजह से हैरान थे और सभी के मन में सवाल था कि अब कौन सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएगा. जोबर्ग सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए आधिकारिक रूप से नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.

JSK के नए कप्तान का ऐलान

जोबर्ग सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला और बताया कि अब बचे हुए सीजन में साउथ अफ्रीका के धुआंधार ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा JSK के कप्तान रहने वाले हैं. 27 साल का ये खिलाड़ी लगातार JSK के लिए फिनिशर के तौर पर परफॉर्म कर रहा है और मौजूदा सीजन में उनका कुल स्ट्राइक रेट 184.00 का रहा है. अब आने वाले मैचों में उम्मीद है कि वो फाफ डु प्लेसिस की कमी महसूस नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें:- IPL से करोड़ों कमाते हैं आयुष बदोनी, टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद जानिए LSG देती है कितनी सैलरी

विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए फाफ डु प्लेसिस?

SA20 लीग में MI केपटाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में फील्डिंग करते हुए फाफ डु प्लेसिस को दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई थी. इसी वजह से वो बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे. बता दें कि डु प्लेसिस को लिगमेंट टियर हुआ है और उन्हें अपने अंगूठे की सर्जरी करानी होगी. इसी वजह से वो बचे हुए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे.

किसने ली फाफ डु प्लेसिस की जगह?

जोबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. पहले JSK के लिए धमाल मचा चुके ल्यूस डु प्लॉय की टीम में वापसी हो गई है. साउथ अफ्रका के इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का SA20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने JSK के लिए 28 मैचों में 743 रन बनाए हैं और अब वो दोबारा सुपर किंग्स के लिए रनों की बारिश करना चाहेंगे. बता दें कि जोबर्ग सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन अब तक शानदार साबित हुआ है. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया है और इसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विवादों में पाकिस्तान का नया ‘मलिंगा’, ऑस्ट्रेलिया में एक्शन ने मचाया बवाल, जानें क्या कहते हैं ICC का नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola