Buchi Babu Cricket Tournament 2025: भारतीय टीम लंबे समय से हार्दिक पांड्या जैसा एक और ऑलराउंडर की तलाश कर रही है, जोकि गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके मैच जीता सके। महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अब खुद को साबित कर दिया है। इस खिलाड़ी ने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा है। मौका मिलने पर गेंद के साथ भी जूनियर हार्दिक पांड्या कमाल दिखा सकते हैं।
महाराष्ट्र के लिए चमके अर्शिन कुलकर्णी
बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के कप्तान ने पृथ्वी शॉ को आराम देकर अर्शिन कुलकर्णी को प्लेइंग 11 में मौका दिया। जिसका फायदा उठाकर कुलकर्णी ने शानदार शतक जड़ दिया। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कुलकर्णी ने 190 गेंदों में 146 रनों की शानदार पारी खेली। कुलकर्णी ने अनुभवी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दोहरा शतक की साझेदारी भी की। जिसके कारण ही अब मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। अर्शिन अब गेंद के साथ भी इस मुकाबले में अपना योगदान देना चाहेंगे। घरेलू सत्र की शुरुआत में कुलकर्णी की ये पारी उन्हें बड़ा आत्मविश्वास देगी।
घरेलू क्रिकेट में कर चुके हैं डेब्यू
20 वर्षीय अर्शिन कुलकर्णी ने अब तक महाराष्ट्र के लिए 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 28.85 की औसत से 202 रन बनाए हैं। कुलकर्णी ने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं गेंद के साथ 31.33 की औसत से 3 विकेट भी झटके हैं। लिस्ट ए में अर्शिन ने 2 मैच में 98.50 की औसत से 197 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। कुलकर्णी ने इसके साथ ही 1 विकेट भी अपने नाम किया है। आईपीएल में अर्शिन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2 मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें: Dream 11 के बाद एक और कंपनी ने छोड़ा BCCI का साथ? 125 करोड़ का होगा बंपर नुकसान!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines