IPL 2024 Auction: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नीलामी होने में अब गिनती के महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं। सभी की नजर स्टार खिलाड़ियों पर टिकी हुई है। सीएसके की टीम भी आगामी सीजन में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। नीलामी के दौरान वह एक भारतीय विकेटकीपर को जरुर अपने बेड़े में शामिल करना चाहेगी। क्योंकि अगले सीजन तक धोनी 43 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में क्रिकेट में खेलना उनके लिए आसान नहीं होने वाला है।
बात करें आगामी नीलामी में इस बार किन पांच विकेटकीपरों पर सभी की निगाहें रहेंगी, तो उनके नाम कुछ प्रकार हैं-
जोश इंगलिस:
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने छोटे से ही क्रिकेट करियर में उम्दा खेल से लोगों को काफी प्रभावित किया है। वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ उम्दा बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। इंगलिस ने कंगारू टीम के लिए अबतक 18 वनडे और 15 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से वनडे की 16 पारियों में 18.88 की औसत से 302 और टी20 की 15 पारियों में 29.77 की औसत से 387 रन निकले हैं।
यह भी पढ़ें- IPL को और रोमांचक बनाने के लिए आया नया नियम, तेज गेंदबाजों की हुई चांदी
फिल साल्ट:
इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज की गूंज मौजूदा समय में चारो तरफ है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं। इसके अलावा उन्हें आईपीएल में भी शिरकत करने का अनुभव है। यहां उन्होंने अबतक कुल नौ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 27.25 की औसत से 218 रन निकले हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 163.91 का रहा है।
सैम बिलिंग्स:
फिल साल्ट की तरह ही इंग्लैंड के एक और विकेटकीपर खिलाड़ी का नाम इस खास लिस्ट में आता है। यह कोई और नहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स हैं। बिलिंग्स को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ-साथ आईपीएल में भी खेलने का अनुभव है। आईपीएल में उन्होंने अबतक कुल 30 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 27 पारियों में 19.35 की औसत से 503 रन निकले हैं।
केएस भरत:
इस बार मैदान में भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी केएस भरत भी हैं। भरत पर कई टीमों की नजर है। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स की। फ्रेंचाइजी 30 वर्षीय खिलाड़ी को अपने बेड़े में शामिल कर धोनी की कमी को कुछ हद तक भरने की कोशिश करेगी। बता दें धोनी की मौजूदा उम्र 42 साल है। अगले साल तक वह 43 साल के हो जाएंगे। आगामी सीजन में वह शिरकत करेंगे। इसकी बेहद कम गुंजाइश है।
बेन डकेट:
हाल के दिनों में इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खिंचा है। उम्मीद जताई जा रही है इस बार उन्हें नीलामी में किसी टीम का साथ मिल सकता है। डकेट टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में माहिर हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines