Josh Hazlewood: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निराशाजनक प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कमाल कर दिया. उन्होंने 3 भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और भारतीय बल्लेबाजी युनिट की कमर तोड़ दी.
हेजलवुड ने किया कमाल
हेजलवुड ने पावर प्ले में ही बल्लेबाजी विभाग को तहस नहस कर दिया. उन्होंने भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट किया. इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अपना निशाना बनाया. हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे ये 3 बल्लेबाज अपना रंग नहीं जमा सके. उन्होंने पावर प्ले में ही इन 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी.
हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 13 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 3.20 की इकोनॉमी रेट के साथ 13 रन खर्च किए.
हेजल ने अपने पहले ओवर में 1 रन खर्च किया. इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में 4 रन खर्च कर 1 विकेट झटके. वहीं तीसरे ओवर में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. उन्होंने 1 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. वहीं अपने आखिरी ओवर में उन्होंने 7 रन दिए थे.
ये भी पढ़ें:- Womens World Cup सेमीफाइनल में हार के बाद रिटायर होंगी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान? टीम में बदलाव का दिया हिंट
भारत की निराशाजनक बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 125/10 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 5 और अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. वह अर्धशतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. इसके बाद संजू सैमसन ने 4 गेंदों में 2 रन और सूर्यकुमार यादव ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद अक्षर पटेल ने 7 और शिवम दुबे ने 4 रन बनाए. हालांकि हर्षित राणा के बल्ले से 33 गेंदों में 35 रन निकले.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, कैनबरा के बाद मेलबर्न T20I का भी खेल बिगाड़ेगी बारिश!
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines