Josh Hazlewood Joins RCB Camp: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. क्रिकेट के इस त्योहार की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच धमाकेदार मैच से होगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले RCB को तब झटका लगा, जब उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए. भले ही हेजलवुड अभी मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन वो RCB के खेमे में शामिल हो चुके हैं. RCB ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने इस मैच विनर खिलाड़ी का जबरदस्त स्वागत किया.
RCB के खेमे में शामिल हुए जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड के 26 मार्च को भारत आने की खबर सामने आ रही थी. RCB के इस स्टार तेज गेंदबाज की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं. RCB ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहतरीन वीडियो पोस्ट करते हुए जोश हेजलवुड का शानदार अंदाज में स्वागत किया. विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, जितेश शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों के रिएक्शन भी सामने आए. RCB ने बाद में नई जर्सी में जोश हेजलवुड की तस्वीरें भी पोस्ट कीं.
मैदान पर कब नजर आएंगे जोश हेजलवुड?
जोश हेजलवुड भले ही RCB की टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन अभी मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, जोश शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ या 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से ठीक पहले बाहर हुआ RCB का स्टार तेज गेंदबाज! नहीं मिली क्रिकेट बोर्ड से अनुमति
RCB का IPL 2026 के लिए शेड्यूल
- RCB बनाम SRH: 28 मार्च 2026, बेंगलुरु
- RCB बनाम CSK: 5 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
- RCB बनाम RR: 10 अप्रैल 2026, गुवाहाटी
- RCB बनाम MI: 12 अप्रैल 2026, मुंबई
- RCB बनाम LSG: 15 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
- RCB बनाम DC: 18 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
- RCB बनाम GT: 24 अप्रैल 2026, बेंगलुरु
- RCB बनाम DC: 27 अप्रैल 2026, दिल्ली
- RCB बनाम GT: 30 अप्रैल 2026, अहमदाबाद
- RCB बनाम LSG: 7 मई 2026, लखनऊ
- RCB बनाम MI: 10 मई 2026, रायपुर
- RCB बनाम KKR: 13 मई 2026, रायपुर
- RCB बनाम PBKS: 17 मई 2026, धर्मशाला
- RCB बनाम SRH: 22 मई 2026, हैदराबाद
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले मैदान पर लौटा धाकड़ ‘कप्तान’, पर RCB के खिलाफ पहले मैच से रहना पड़ेगा बाहर
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines