नई दिल्ली: जोस बटलर- तूफान का दूसरा नाम…इंग्लैंड का वो खिलाड़ी जो अपने बल्ले से लगातार कहर बरपाता नजर आ रहा है। उसका बल्ला कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर रहा है। बटलर इन दिनों साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग में तूफानी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न के खिलाफ एक बार फिर कहर बरपा दिया। बटलर ने 39 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक कुल 51 रन जड़े। इससे पहले बटलर ने कैपिटल्स के खिलाफ 37 और एमआई केपटाउन के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
और पढ़िए – PAK का ये खिलाड़ी बना 2022 का ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, शाइ होप-सिंकदर रजा को पछाड़ा
बने सबसे तेज 9 हजार रन जड़ने वाले सातवें खिलाड़ी
दरअसल, टी-20 क्रिकेट में जोस बटलर सबसे तेज 9 हजार रन जड़ने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डरबन जायंट्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेल ये मुकाम हासिल किया। बटलर ने 318 पारियों में 9 हजार रन ठोक रोहित शर्मा, ब्रैंडन मैकुलम और एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा ने 329, न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने 325 और इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 320 ईनिंग में 9 हजार रन पूरे किए थे। बटलर इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सबसे तेज 9 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए। इस मामले में वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। गेल ने 249 पारियों में सबसे तेज 9 हजार रन जड़े थे। जबकि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 271 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था
और पढ़िए – यह दिग्गज खिलाड़ी बना ICC टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर, बल्ले और गेंद से मचाया है गदर
राजस्थान रॉयल्स की बांछें खिलीं
आईपीएल से पहले इस तूफानी बल्लेबाज का प्रदर्शन देख राजस्थान रॉयल्स की बांछें खिल गई हैं। बटलर को 10 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। उन्होंने आईपीएल के 82 मैचों में 39.87 के औसत से 2831 रन ठोके हैं। इसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। बटलर ने आईपीएल में 277 चौके और 135 छक्के जड़े हैं। बटलर अब तक टी-20 करियर के 344 मैचों में 9190 रन ठोक चुके हैं और उनका बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि ये तूफानी बल्लेबाज आईपीएल में भी गदर मचाने को बेताब होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines