ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले में इंग्लैंड की भिड़ंत नीदरलैंड क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आठ नवंबर (आज) को पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने पिच का मुआयना करते हुए बताया है कि पिच काफी सख्त नजर आ रही है. बल्लेबाजी के लिए यह विकेट आसान नजर आ रहा है. वहीं तेज गेंदबाजों को इस पिच से अतिरिक्त उछाल मिलने की आस नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें- ‘वह काफी बिजी रहता…’ ना कहते हुए भी बहुत कुछ कह गए युवराज, कोहली से जुड़े सवाल पर दिल से आया जवाब
नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लिश टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है. हैरी ब्रूक और एटिकसन की टीम में वापसी हुआ है. पिछले मुकाबले में शिरकत करने वाले लिविंगस्टन और वुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं विपक्षी टीम में भी एक बदलाव नजर आ रहा है. शारिज की जगह पर एल अनिल तेजा को टीम में शामिल किया गया है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान एवं विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद और गस ऐटकिंसन।
नीदरलैंड: वेस्ली बरेसी, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान एवं विकेटकीपर), एन अनिल तेजा, बास डलीडे, लोगन वैन बीक, रुलॉफ़ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकरेन।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines