जोस बटलर का बड़ा सवाल, धर्मशाला की पिच को लेकर खड़ा हुआ विवाद!

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच को लेकर गंभीर सवाल खड़ा किया है।

ODI World Cup 2023 Jos Buttler Dharamshala Himachal Pradesh Cricket Association Stadium

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज इंग्लैंड के नजरिए से कुछ खास नहीं हुआ है। पिछले सीजन की विजेता को अपने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इंग्लिश टीम का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने धर्मशाला के आउटफील्ड को लेकर गंभीर सवाल खड़ा किए हैं।

इंग्लिश कप्तान धर्मशाला की उखड़ी पिच को लेकर काफी निराश हैं। उनका कहना है, ‘आउटफील्ड चिंता की विषय है. मेरे हिसाब से यह एक खराब आउटफील्ड है। ऐसे आउटफील्ड पर क्षेत्ररक्षण के दौरान हमेशा चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्ररक्षक कभी भी चोटिल हो सकता है। मैदान में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप एक-एक रन के लिए डाइव लगाते हैं। यह मैदान खेलने के लिहाज से आदर्श नहीं है, जिस तरह का आउटफील्ड है।’

विज्ञापन

33 वर्षीय बटलर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘यह ऐसी जगह नहीं है जहां आप एक टीम के रूप में या एक खिलाड़ी के रूप में या वर्ल्ड कप में रहना चाहते हैं। मुझे पता है यह दोनों टीमों के लिए समान है, लेकिन दुआ करें मुकाबले के दौरान किसी भी टीम के खिलाड़ी को चोटिल होना ना पड़े।’

विज्ञापन

बता दें धर्मशाला अपनी खूबसूरती के लिए देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कि एचपीसीए स्टेडियम की तुलना एडिलेड ओवल और न्यूलैंड्स जैसे मैदानों के साथ की जाती है. इसकी क्षमता करीब 23 हजार की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ