ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 40वां मुकाबला आठ नवंबर को इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच पुणे में खेला गया। इंग्लिश टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। दरअसल, बटलर एंड कंपनी के जरूर सेमी फाइनल में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं, लेकिन उनके पास अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जगह पक्का करने का मौका है। यही वजह था कि वह अपने पिछले मुकाबले में जी जान से लड़े और यहां 160 रन से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
मैच के दौरान अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। वह अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 128.57 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं छह छक्के निकले। स्टोक्स के इस उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच के दौरान एक समय इंग्लिश टीम 192 रन पर अपने छह विकेट गंवाकर संकट में नजर आ रही थी, लेकिन यहां से उम्दा बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने ना केवल अपनी टीम को उबारा, बल्कि अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी जड़ने में कामयाब रहे।
स्टोक्स की पारी से बटलर हुए खुश:
स्टोक्स की इस बेहतरीन पारी से कप्तान बटलर काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘अंततः हमने एक शानदार मैच खेला। मलान ने पारी का आगाज करते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन स्टोक्स और वोक्स के बीच हुई साझेदारी शानदार थी।’
बटलर ने आगे कहा, ‘हमें जब भी जरूरत होती है, वह ऐसा शख्स है जो इस स्थिति में खड़ा होता है। पिच अच्छी थी, हमने अच्छा स्कोर करने के बाद संतुष्ट थे। यह वर्ल्ड कप है, यहां दबाव रहता है।’
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
20 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
43 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines