England vs West Indies, 2nd ODI: इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बीते बुधवार (छह दिसंबर) को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को 103 गेंद शेष रहते छह विकेट से बड़ी जीत मिली।
मैच के दौरान टीम के कप्तान जोस बटलर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 128.88 की स्ट्राइक रेट से 58 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- ‘फिक्सर-फिक्सर बुला रहे थे मुझे’, आखिर श्रीसंत ने बताई पूरी बात, गंभीर का भी आया जवाब
मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह इंग्लैंड के लिए वनडे फॉर्मेट में 5,000 प्लस रन बनाने वाले खास खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है। मोर्गन ने इंग्लिश टीम के लिए यहां 207 पारियों में सर्वाधिक 6957 रन बनाए हैं। मोर्गन के बाद दूसरे स्थान पर जो रूट (6,522), तीसरे स्थान पर इयान बेल (5,416) चौथे स्थान पर पॉल कॉलिंगवुड (5,092) और पांचवें स्थान पर जोस बटलर (5022) का नाम आता है।
इंग्लैंड को मिली 6 विकेट से जीत
दूसरे वनडे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कैरेबियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और विंडीज की टीम 39.4 ओवरों में 202 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज की टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर कप्तान शाय होप रहे। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 68 गेंद में सर्वाधिक 68 रन का योगदान दिया। उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 80 गेंद में 63 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 203 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 32.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए विल जैक्स ने 72 गेंद में 73 रन का बनाए। उनके अलावा लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन जोस बटलर ने नाबाद 58 रन बनाए। उनकी इस पारी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
6 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines