Pakistan vs Prime Minister’s XI: पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर्स XI के बीच कैनबरा में अभ्यास मुकाबला शुरू हो गया है। मैच के दौरान पहले ही दिन मिनिस्टर्स XI के अनकैप्ड खिलाड़ी जॉर्डन बकिंघम द्वारा असाधारण गेंदबाजी देखने को मिला। मैच के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जिस तरह से विपक्षी टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को परेशान करते हुए अपने जाल में फंसाया, उसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
मैच के दौरान इमाम 24 गेंद में 09 रन बनाकर विकेट के पीछे लपके गए। कंगारू टीम के लिए आठवां ओवर बकिंघम डाल रहे थे। उन्होंने इस ओवर की शुरुआत आउट स्विंग गेंदबाजी के साथ की। बीच में एक दो गेंदे उन्होंने इनस्विंग भी डाली, लेकिन यहां इमाम अच्छी तरह से बचाव करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: हैरी ब्रूक को आखिर क्यों कहना पड़ गया कि वह बेवकूफ हैं? हर भारतीय फैन के लिए जानना है जरुरी
ओवर की चौथी गेंद को उन्होंने विकेटकीपर के दस्तानों में जाने दिया, जबकि पांचवी गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश। आखिरी गेंद भी बकिंघम ने आउटस्विंगर डालते हुए उन्हें ललचाया और यहां इमाम उनके जाल में फंस गए।
वह ड्राइव करने के प्रयास में विकेटकीपर जिमी पीयरसन के हाथों लपके गए। इस दौरान जिस तरह से बकिंघम ने प्लान सेट करते हुए इमाम को अपने जाल में फंसाया उसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
बात करें पहले दिन की समाप्ति के बाद जॉर्डन बकिंघम के प्रदर्शन के बारे में तो वह अपनी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज रहे। उन्होंने टीम के लिए आज (06 दिसंबर) कुल 17 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच वह 3.70 की इकोनॉमी से 63 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
पहले दिन की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 324 रन है। टीम के लिए कप्तान शान मसूद 235 गेंद में 156 रन बनाकर नाबाद हैं।
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines