Rishabh Pant: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय टीम के विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत के लिए दुआ की है। पंत की सलामती की दुआ मांगते हुए बेयरस्टो ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘जल्दी ठीक हो जाओ ऋषभ, हादसा हमेशा दुखदाई होता है. शुक्र है कि वह ठीक हैं और अस्पताल में हैं’
जॉनी बेयरस्टो ने आगे लिखा कि’अभी के लिए मुझे लगता है कि लोग उन्हें अकेला छोड़ दें और आराम करने दें, उन्हें पूरी तरह से ठीक होने दे।’ जॉनी बेयरस्टो से पहले कई पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेटर्स ने भी ऋषभ की जल्दी ठीक होने की उम्मीद की है।
https://twitter.com/jbairstow21/status/1608744213478543360?s=20&t=bvImb6MvJcCzxiFHOt_d0g
ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दिल्ली से रूड़की जाते वक्त उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी और जल गई। पंत फिलहाल हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनके साथ हुई इस दर्दनाक घटना के बाद विश्व भर में लोग उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
पंत की रिपोर्ट आई नॉर्मल
हादसे के एक दिन बाद ऋषभ पंत की ब्रेन और स्पाइन की एमआरआई रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टर्स के अनुसार उनके ब्रेन और रीड की हड्डी में किसी भी तरह की चोट नहीं आई है, उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। हालांकि, एक्सीडेंट में ऋषभ के शरीर पर कुछ चोट आई है, जिन्हें ठीक करने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: Devon Conway ने बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड…शतक से पाकिस्तान हुआ पस्त
ऋषभ पंत को कहां-कहां आई हैं चोटें
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दिल्ली से रुड़की जाते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है। पंत को माथे, दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने पैर का घुटना, टखना और अंगूठे में चोट लगी है।
कब तक लौटेंगे पंत?
ऋषभ पंत को पूरी तरह ठीक होने में 6 महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। जानकारी के अनुसार, पंत को सिर, कलाई और दाएं घुटने के लिगामेंट में चोट लगी है। जिसे ठीक होने में कम से कम करीब 2 से 6 महीने तक का समय लगता है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines