ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मुकाबला 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को 229 रन से बड़ी हार झेलनी पड़ी। मैच के दौरान इंग्लिश टीम को बड़ा झटका भी लगा। टूर्नामेंट में अच्छे लय में नजर आ रहे तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए। टॉप्ली को फॉलो थ्रू में गेंद पकड़ते हुए उंगली में चोट आई थी। जिसके बाद मैदान में पहुंचे फीजियो ने उनकी चोट का जायजा लिया पर स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें आखिरकार मैदान से बाहर जाना पड़ा।
शुरुआती जानकारी में बात सामने आई है कि टॉप्ली के उंगली में हलकी क्रेक आई है। यही वजह है कि वह टूर्नामेंट में बाहर होने के कगार पर हैं। अगर टॉप्ली बीच टूर्नामेंट में बाहर होते हैं तो किसे टीम में शामिल किया जाएगा। इस सवाल का जवाब टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने दिया है। कुछ लोग संभावना जता रहे थे कि चोटिल टॉप्ली की जगह जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन मॉट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।
स्काई स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान मॉट ने कहा, ‘हम टॉप्ली की उंगली पर लगातार अपडेट्स ले रहे हैं। इसकी ज्यादा संभावना है कि वहां (उंगली) क्रैक आई है। ऐसे में उनका आगे खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। हम एक्स-रे का इंतजार कर रहे हैं। जोफ (जोफ्रा आर्चर) के चयन पर हम विचार नहीं कर रहे हैं। वह अभियान के अंत में कोई भूमिका नहीं निभा पाएंगे।’
कार्स हो सकते हैं टीम में शामिल:
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक चोटिल टॉप्ली की जगह ब्रायडन कार्स टीम में शामिल किए जा सकते हैं। 28 वर्षीय कार्स ने इंग्लैंड के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 15 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 14 पारियों में 18 सफलता हासिल हुई है। कार्स के नाम वनडे की 11 पारियों में 14 और टी20 की तीन पारियों में चार सफलता दर्ज है।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines